टीवी मसाला

Karan Kundrra ने मोहब्बत में पार की सारी हदें, सीने पर तेजस्वी प्रकाश का चेहरा गुदवाकर दिये प्यार के सबूत

Karan Kundrra Tattooed Girlfriend Tejasswi Prakash Face: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। करण कुंद्रा हाल ही में अपने टैटू के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, करण कुंद्रा ने सीने पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का चेहरा गुदवाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- तकरण कुंद्रा इंस्टाग्राम, फैनपेज

Karan Kundrra Tattooed Girlfriend Tejasswi Prakash Face: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण कुंद्रा इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' और 'स्प्लिट्जविला 16' में नजर आ रहे हैं। इन शो में रहते हुए करण कुंद्रा सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ते। वहीं अब करण कुंद्रा अपने एक टैटू के कारण काफी चर्चा में आ गए हैं। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपने टैटू के जरिए अपने प्यार का सबूत देने की कोशिश की है। उन्होंने सीने पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का चेहरा गुदवाया है। इससे जुड़ा वीडियो करण कुंद्रा का सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टैटू की झलक दिखाते नजर आए।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने हाल ही में हुए रमजान सेलिब्रेशन इवेंट में अपने टैटू की झलक दिखाई। पैपराजियों से बात करते हुए करण कुंद्रा ने दिखाया कि उन्होंने सीने पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का चेहरा टैटू में बनवाया हुआ है। इस टैटू को दिखाते हुए करण कुंद्रा के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। एक्टर कहते दिखाई दिये कि कल तेजस्वी प्रकाश का शो 'साइको सैयां' आ रहा है। लेकिन उसका साइको सैयां तो मैं हूं। करण कुंद्रा का टैटू देख फैंस भी हैरान दिखाई दिये और एक्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो के अलावा करण कुंद्रा की कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें वह टैटू को फ्लॉन्ट करते नजर आए।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' में हुई थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिलेशनशिप को 5 साल पूरे हो चुके हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खुद करण कुंद्रा ने भी एल्विश यादव के पॉडकास्ट में कहा था कि वह इस साल तेजस्वी प्रकाश से शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article