Karan Kundrra Reveals About Highest Paychek From TV: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण कुंद्रा ने एकता कपूर के सीरियल से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन इसके बाद वह कई रियलिटी शोज में बतौर होस्ट भी दिखाई दिये। करण कुंद्रा ने 'बिग बॉस 15' में हाथ आजमाया था, जिसमें वह फिनाले तक तो पहुंचे। लेकिन इस शो में जीत हासिल नहीं कर सके। हालांकि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने 'बिग बॉस 15' के लिए अच्छी खासी कीमत वसूली थी। खुद एक्टर ने बताया कि उन्होंने जो कीमत मांगी, मेकर्स ने उन्हें वो कीमत तक दे दी। करण कुंद्रा ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें अब तक की सबसे ज्यादा फीक बिग बॉस से मिली है।
एल्विश यादव ने पॉडकास्ट में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) से पूछा कि आपको टीवी का सबसे हाईएस्ट एक्टर माना जाता है तो आपको किस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली। इसपर करण कुंद्रा ने कहा, "मेरा सबसे बड़ा पे-चेक बिग बॉस का था। हमने हिस्ट्री उखाड़ दी थी। वो लोग चार से पांच साल से बात कर ही रहे थे। उनका ये था कि हमें करण चाहिए ही चाहिए। जबकि मैंने उन्हें कहा कि मैं थोड़ा गुस्से वाला इंसान हूं, आप लोग मुझे मत ही लेकर जाओ। लेकिन अंत में मैंने मुंह फाड़ा और उन्होंने हां कर दी।" एल्विश यादव के पूछने पर करण कुंद्रा ने बताया कि उन्होंने अच्छा खासा मुंह फाड़ा था। एक्टर ने कहा, "जो शो के मेन लोग हैं, मैं उनका नाम नहीं ले सकता। लेकिन उन्होंने बताया था कि बिग बॉस में इतनी फीस अभी तक किसी कंटेस्टेंट को नहीं मिली है।"
सलमान खान से ज्यादा करण कुंद्रा ने वसूली थी फीस?
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) से बातों ही बातों में एल्विश यादव ने पूछा कि क्या आपको सलमान भाई से ज्यादा फीस मिली थी? इसपर करण कुंद्रा ने हाथ जोड़ लिये। एक्टर बोले, "अरे नहीं नहीं भाई, अपनी औकात के हिसाब से। उनका तो अलग ही स्तर है। लेकिन उस वक्त मैं भी लगातार कैमरे के पीछे ही था तो मुझे पता था कि कितना मुंह फाड़ना है।"
