Apoorva Mukhija New Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija ) किसी न किसी वजह से विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई के शेख से जुड़ा एक बयान दिया है, जिस पर वह काफी ट्रोल हो रही हैं। अपूर्वा ने अपने बयान में साफ कहा था, 'करोड़ों ऑफर होने पर वो कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं। 2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर। अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं।' अपने इस बयान पर अब रेबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं, जिसके बाद उन्हें सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divya Aur Baati Hum फेम Kanika Maheshwari ने तलाक की खबरों को बताया 'झूठ'! इस वजह से हैं पति से अलग)
अपूर्वा मखीजा ने विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी
अपूर्वा मखीजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रोलर्स से अपने ही अंदाज में माफी में माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, 'लोग सोचते हैं ये बंदी कुछ भी बोलती हैं। बोलने से पहले सोचती ही नहीं है। इसका कोई फिल्टर नहीं है,लेकिन क्या तुम लोगों को पता है मुझे कितना सोचना पड़ता है। मेरा दिमाग ओवर ड्राइव पर है। मुझे बोलने से पहले कितना कुछ फिल्टर करना पड़ता है। मेरे दिमाग में बस ऊटपटांग ही चलता रहता है, जो मुझे और मेरे दोस्तों को फनी लगता है, लेकिन समाज में बोलने लायक बिल्कुल भी नहीं होता।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mahadev And Sons: 'ये गलतफहमी है...'- धीरज-रज्जी के विवादित सीन पर आसिम खान ने तोड़ी चुप्पी, मेकर्स का किया बचाव)
