टीवी मसाला

Tejasswi Prakash संग ब्रेकअप की खबरों पर Karan Kundrra ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अब हम किसे बताएं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 08:52 AM IST

Karan Kundrra and tejasswi Prakash Relationship: बिग बॉस फेम एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर से शुरू हुए दोनों के रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है।

Image

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप की खबरों पर बोले करण कुंद्रा।
  • करण कुंद्रा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • उन्होने कहा- 'तेजस्वी मेरी गर्लफ्रेंड है।'

Karan Kundrra and tejasswi Prakash Relationship: बिग बॉस फेम एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस के घर से शुरू हुए दोनों के रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते हैं, हालांकि बीते कुछ समय से खबर सामने आ रही थी कि दोनों का रिश्ता टूट गया है, किसी वजह से अब करण और तेजस्वी अलग हो गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच अनबन चल रही हैं। हालांकि इन सब खबरों पर अब करण कुंद्रा ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए करण के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी सोचते हैं'

तेजस्वी प्रकाश संग ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए करण कुंद्रा ने कहा, 'अगर तेजस्वी एक फोटो सोशल मीडिया पर डालती है और अगर मैं शॉट में हूं और हम एक-दूसरे के काफी करीब से शूट करते हैं। तो मेरे पास 1000 कॉमेंट्स होंगे कि आखिर तुमने फोटो लाइक क्यों नहीं की है? इसके साथ ही ये लोग यह भी बताते हैं कि कौन इसे लाइक कर रहा है और कौन नहीं। सोशल मीडिया पर लोग बस कुछ भी सोच समझ कर अपना फैसला सुना देते हैं, लेकिन रियल लाइफ सोशल मीडिया पर नहीं होती है।'

बता दें कि एक्टर ने कुछ समय पर सोशल मीडिया पर एक कोट शेयर किया था, 'न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता, जो गम में कहा, वही हंस के कहा होता।' इसके बाद ही फैंस उनके ब्रेकअप को लेकर बात करने लगे थे। इसपर रिेएक्ट करते हुए करण ने कहा कि उन्होंने ये तेजस्वी को लेकर नहीं लिखा था, उन्होंने ये सुना और डाल दिया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article