बॉलीवुड

बिना हेलमेट बाइक पर घूमना Amitbah Bachchan और Anushka Sharma को पड़ा भारी, बड़ा एक्शन लेगी मुंबई पुलिस!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 09:57 AM IST

Amitabh Bachchan and Anushka sharma Bike Ride: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक की सवारी करते नजर आए हैं। हालांकि दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस दोनों सेलेब्स के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

Image

Amitabh Bachchan and Anushka Sharma Bike Lift

KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ एक्शन लेगी मुंबई पुलिस।
  • बिना हेलमेट पहने दोनों सेलेब्स ने की बाइक की सवारी।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं दोनों की तस्वीरें।

Amitabh Bachchan and Anushka sharma Bike Ride: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक की सवारी करते नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने शूटिंग पर जल्द से जल्द पहुंचने के लिए एक अंजान व्यक्ति से बाइक पर लिफ्ट मांगी। अमिताभ बच्चन को यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रही थी कि अनुष्का शर्मा की बाइक पर सवारी करते हुए एक फोटो भी सामने आ गई, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड संग भारी ट्रैफिक के चलते बाइक पर सवारी करती नजर आ रही है। हालांकि दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस दोनों सेलेब्स के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

फैंस ने की एक्शन लेने की मांग

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा दोनों की ही फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं, फैंस अमिताभ और अनुष्का की फोटोज को ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस को टैग कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स हेलमेट न पहनने के लिए दोनों के खिलाफ एक्शन की मांग भी कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस, दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ है।' जिसपर अब मुंबई पुलिस का भी जवाब सामने आ गया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमने इसे ट्रैफिक सेल को शेयर कर दिया है।'

बाइक की सवारी कर बुरा फंसे अनुष्का-अमिताभ

इस बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिना हेलमेट पहनकर बाइक की सवारी करोगे तो यही होगा, पर ये लोग हमेशा लग्जरी गाड़ियों में घूमने हैं, इसलिए शायद भूल ही गए होंगे की बाइक पर हेलमेट पहनना होता है।' सोशल मीडिया पर अब अनुष्का और अमिताभ की फोटोज सुर्खियों में आ गई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article