टीवी मसाला

'मैं इतना पागल नहीं हूं'- एलिस को प्रपोज करने की बात से कंवर ढिल्लों ने झाड़ा पल्ला, लोग बोले- ये रेड फ्लैग है

Kanwar Dhillon Reaction On Dating And Proposing Alice Kaushik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों को लेकर लोगों को लगता था कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में कंवर ढिल्लों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने एलिस को प्रपोज नहीं किया है।

Image

एलिस कौशिक को प्रपोज करने की बात से कंवर ढिल्लों ने झाड़ा पल्ला

Kanwar Dhillon Reaction On Dating And Proposing Alice Kaushik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एलिस कौशिक इन दिनों 'बिग बॉस 18' में धूम मचा रही हैं। एलिस कौशिक ने 'पंड्या स्टोर' की रावी बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। इस शो में एलिस कौशिक ने कंवर ढिल्लोंग संग अहम भूमिका अदा की थी। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। वहीं ऑफस्क्रीन भी दोनों साथ में नजर आते थे और लोगों को ये तक लगने लगा था कि एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में भी एलिस कौशिक ने बातों-बातों में करण वीर मेहरा से कह दिया कि कंवर ढिल्लों ने उनसे शादी करने के लिए कहा है। इन सबके बीच खुद कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) का वो वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने ये बयान दिया था।

कंवर ढिल्लों ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान कहा था कि उन्होंने एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को प्रपोज बिल्कुल नहीं किया है। कंवर ढिल्लों की इस बात पर लोगों ने उन्हे'रेड फ्लैग' कहना भी शुरू कर दिया है। कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने इंटरव्यू में एलिस कौशिक के बारे में बात करते हुए कहा, "उन्होंने करण वीर संग बात करते हुए फ्लो-फ्लो में बोल दिया कि कंवर ने मुझे अप्रोच किया है डेट करने के लिए और ये तक बोला है कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। पहली बात तो ये कि मैंने ऐसा कुछ नहीं बोला है। वो अपनी बातें-बताने की एक्साइटेड में स्किप करते-करते सीधा निष्करण पर पहुंच गई। मैंने ये बोला था कि तुम ऐसी लड़की हो, जिसे मैं डेट करना चाहूंगा और सेटल होना चाहूंगा। जैसे आप बातें करते हो, क्योंकि मुझे वो वैसी लगी।"

'पंड्या स्टोर' फेम कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने एलिस कौशिक (Alice Kaushik) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन उसने बोल दिया कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं। मेरे डीएम पूरे भरे पड़े हैं कि आपने तो 4 साल पहले ही प्रपोज कर दिया। ऐसा कुछ नहीं है भाई, मैं इतना पागल नहीं हूं।" कंवर ढिल्लों का वीडियो देख फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यार ये तो पूरा रेड फ्लैग है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लड़का सामने से भी आए तो शादी मत करना।" तीसरगे यूजर ने लिखा, "अरे भाई तो अब उसकी छवि क्यों खराब कर रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article