टीवी मसाला

Bigg Boss 18: एलिस कौशिक को नहीं किया था बॉयफ्रेंड ने प्रपोज, झूठ पकड़े जाने पर फूट-फूट कर रोईं कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 के मेकर्स ने दिवाली सेलिब्रेशन वाला प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में देखने को मिला कि एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने बॉयफ्रेंड द्वारा प्रपोज करने वाली बात घरवालों और जनता को झूठ कही जिसे जान कंटेस्टेंट छोटे परदे पर फूट फूट कर रोईं।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 को देखना लोगों को कितना अच्छा लगता है यह सभी को मालूम है। स्टार्स के बीच लड़ाई झगड़ा देखने के लिए फैंस हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में शो के मेकर्स एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। इस बीच एलिस कौशिक प्रोमो में फूट फूट कर रोती हुई नजर आई हैं जिसे देख अब सब हैरान है। सलमान खान ने एलिस को बताया की बॉयफ्रेंड द्वारा प्रपोज करने वाली बात गलत है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के होस्ट सलमान खान एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को कहते हैं कि एलिस करण को अपने बताया है कि बाहर किसी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसकी आप बात कर रही हैं वो बाहर कुछ अलग ही इंटरव्यू दे रहे है कि मैं एलिस को प्रपोज नहीं किया है। बस यही सुन एलिस फूट फूट कर घर में रोईं। बता दें टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने एलिस को प्रपोज किया था।

जिसपर एक्टर ने कहा था इतना भी पागल नहीं हूं मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा बल्कि यह बोला था तुम वो लड़की हो जिसको मैं आगे तक डेट के सकता हूं। बात दें एलिस और कंवर कि मुलाकात सीरियल पंड्या स्टोर के सेट पर हुई थी। कब यह कपल ऑनस्क्रीन अपना दिल दे बैठे किसी को मालूम नहीं लगा। सोशल मीडिया पर दोनों कई वीडियो शेयर कर कपल गोल्स देते हुए नजर आते थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article