टीवी मसाला

'रेड फ्लैग' का टैग मिलते ही कंवर ढिल्लों ने बदले सुर, सफाई देते हुए बोले- मैं बेवकूफ नहीं हूं कि एलिस को...

Kanwar Dhillon Open Up After Getting Red Flag Tag: टीवी के मशहूर एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने एलिस कौशिक को लेकर कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया है। इसके बाद वह जमकर ट्रोल हुए। वहीं अब कंवर ढिल्लों ने एक और बयान दिया है।

Image

कंवर ढिल्लों ने ट्रोल होते ही दी सफाई

Kanwar Dhillon Open Up After Getting Red Flag Tag: टीवी के मशहूर एक्टर कंवर ढिल्लों ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कंवर ढिल्लों इन दिनों 'उड़ने की आशा' में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह सचिन का किरदार अदा कर रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर कंवर ढिल्लों अपने और एलिस कौशिक के रिलेशनशिप के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कंवर ढिल्लों ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एलिस कौशिक को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया है, वो खुद ही इसका अंदाजा लगा बैठी है। इस बात के लिए कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) को जमकर ट्रोल किया गया था। यहां तक कि उन्हें 'रेड फ्लैग' का टैग भी मिला था। वहीं अब कंवर ढिल्लों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सफाई दी कि उनका मकसद एलिस कौशिक (Alice Kaushik) को नीचा दिखाना नहीं था।

कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) का ये वीडियो टेली टाइम्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। एक्टर ने कहा कि मैंने जो बात कही, वो लोगों तक सही से पहुंच नहीं पाई। कंवर ढिल्लों ने इस सिलसिले में कहा, "मैंने कई बार लोगों से पूछा कि क्या मैंने कुछ गलत बोल दिया है। या मैं कहीं गलत लग रहा हूं क्या? लेकिन मुझे लगता है कि मसाला मिल गया और वो ही चल गया। या फिर मेरी बात को ही सही नहीं समझा गया। मैं इतना बड़ा बेवकूफ नहीं हूं कि मैं कैमरे के सामने आकर एलिस कौशिक को नीचा दिखाऊंगा, उसे अपमानजनक बातें कहूंगा या उसे झूठा साबित करूंगा। बात सिर्फ इतनी थी कि एलिस ने कहा था...लेकिन अभी भी मैं बोलूंगा तो पता नहीं मैं कैसा लगूंगा।" (यहां देखें वीडियो)

बता दें कि "बिग बॉस 18' में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने करण वीर मेहरा संग बातचीत में कहा था कि कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने उन्हें शादी के लिए अप्रोच किया है। लेकिन कंवर ढिल्लों का कहना है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। कंवर ने बताया कि उन्होंने एलिस से कहा था कि मैं तुम्हारी जैसी लड़की को डेट करना चाहूंगा और उसके साथ घर बसाना चाहूंगा। कंवर का कहना था कि एलिस कौशिक सभी चीजों को छोड़ते हुए सीधा निष्कर्ष पर पहुंच गईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article