Jhanak Fame Hiba Nawab Breaks Silence On Shoaib Ibrahim Entry: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'झनक' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो इन दिनों टीआरपी लिस्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। 'झनक' को लेकर खबर आई थी कि इसमें लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी पूरी कास्ट बदल दी जाएगी। लेकिन अब लीप को मेकर्स ने रद्द कर दिया है, जिससे पुराने कलाकारों को भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। 'झनक' (Jhanak) को लेकर ये भी खबर थी कि इसमें लीप के बाद शोएब इब्राहिम की एंट्री होने वाली है। इस बात पर अब खुद 'झनक' की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शोएब इब्राहिम की एंट्री पर अपना रिएक्शन दिया है।
हिबा नवाब (Hiba Nawab) ने 'झनक' (Jhanak) में शोएब इब्राहिम की एंट्री पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं उन्हें नहीं जानती। हिबा नवाब ने इस बारे में कहा, "मैं उनके बारे में जानती हूं लेकिन उन्हें नहीं जानती। तो मेरी कोई बात तो बिल्कुल भी नहीं हुई है उनसे, क्योंकि मैं उन्हें नहीं जानती हूं।" बता दें कि शोएब इब्राहिम के अलावा प्रणाली राठौड़ का नाम भी 'झनक' के लिए सामने आया था। लेकिन अब वह 'कुमकुम भाग्य' में बतौर प्रार्थना मल्होत्रा नजर आएंगी।
'झनक' में आने वाले लीप पर हिबा नवाब ने कही थी ये बात
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) में आने वाले लीप पर हिबा नवाब (Hiba Nawab) ने बताया था कि उन्होंने शो को छोड़ने का पूरा मन बना लिया था। लेकिन उन्हें अचानक से मेकर्स की ओर से मेल मिला कि 'झनक' में किसी भी तरह का लीप नहीं आ रहा है। हिबा नवाब का कहना था कि वह कामना करती हैं कि 'झनक' अच्छा चले, चाहे लीप आए या नहीं लेकिन शो की परफॉर्मेंस अच्छी रहे।
