टीवी मसाला

Jhanak से विदा लेने से पहले अर्जित तनेजा की हुई मेकर्स संग लड़ाई, अब चैनल ने भी किया एक्टर को बैन!!

Arjit Taneja Fight With Makers Before Exit From Jhanak: टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' को अर्जित तनेजा ने अचानक अलविदा कह दिया है। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि शो से निकलने से पहले एक्टर की मेकर्स संग बहस हुई थी। इतना ही नहीं, अब चैनल ने भी उन्हें बैन कर दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अर्जित तनेजा इंस्टाग्राम

Arjit Taneja Fight With Makers Before Exit From Jhanak: टीवी के धमाकेदार शो 'झनक' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'झनक' को चंद दिनों पहले ही एक्टर अर्जित तनेजा ने अलविदा कह दिया। उन्हें लेकर बताया जा रहा था कि एक्टर ने निजी कमिटमेंट और निजी कारणों की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। लेकिन अब अर्जित तनेजा से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि शो से एग्जिट से पहले एक्टर और मेकर्स की जमकर लड़ाई हुई थी। इतना ही नहीं, मेकर्स संग झगड़े के कारण अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) को चैनल ने बैन भी कर दिया है। अर्जित तनेजा से जुड़ी इस खबर ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है।

सास बहू और साजिश के मुताबिक, अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और 'झनक' मेकर्स की एक्टर की एग्जिट से पहले बहस हुई थी। इस मामले को देखते हुए चैनल स्टार प्लस ने कथित तौर पर एक्टर को बैन कर दिया है। वहीं शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अर्जित तनेजा की डांस परफॉर्मेंस भी अपकमिंग शो स्टार परिवार अवॉर्ड्स से हटा दी जाएगी। हालांकि इस सिलसिले में जब गॉसिप टीवी ने अर्जित तनेजा से जुड़ने की कोशिश की तो उन्होंने साफ किया कि मेकर्स और उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। साथ ही एक्टर ने बताया कि उन्होंने शो से आपसी सहमति के आधार पर रास्ते अलग किये हैं।

'नागिन 7' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा?

बता दें कि एक्टर अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) को लेकर खबर है कि वह एकता कपूर के अपकमिंग शो 'नागिन 7' में नजर आ सकते हैं। शो में वह एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी संग मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक अर्जित तनेजा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि 'झनक' के कई दिनों से बंद होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो की गिरती टीआरपी की वजह से इसे बंद किया जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article