Jhalak Dikhla Jaa 11: बेकाबू एक्ट्रेस ईशा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर सकती हैं। एक्ट्रेस को मेकर्स ने झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया है। एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को अभी कंफर्म नहीं किया है। एक्ट्रेस अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में मेकर्स से बात कर रही हैं। ज्यादा उम्मीद है कि ईशा इस प्रोजेक्ट को कंफर्म कर सकती हैं।
ईशा के अलावा मेकर्स टीवी के अलग-अलग सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुंबुल तौकीर खान, शिवांगी जोशी और मनीषा रानी कंफर्म कंटेस्टेंट्स हैं। फिलहाल मेकर्स ने किसी भी नाम को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। फैंस झलक दिखला जा 11 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ईशा झलक दिखला जा 11 में आएंगी नजर
ईशा ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी। एक्ट्रेस ने ईश्क दा रंग सफेद, बेकाबू समेत कई हिट शोज में काम किया है। बेकाबू में ईशा और शालीन की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। कपल के बीच की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पंसद आई थी। झलक दिखला जा का पिछला सीजन माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने होस्ट किया था। पिछले बार गुंजन सक्सेना ने शो जीता था। गुंजन महज 6 साल की थीं। गुंजन ने अपने डांस से बड़े -बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दी थी।
