फिल्म मेकर आनंद एल राय (Anand L Rai) अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म मेकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव को लॉन्च करने वाले हैं। ये दोनों न्यू कमर्स आनंद एल राय के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अंश और प्रगति फिल्म नखरेवाली में साथ काम करने वाले हैं। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द इस प्रोजेक्ट के बारे में ऐलान करेंगे।
इस फिल्म की कहानी में रोमांस के साथ-साथ सोशल मैसेज भी होगा। अंश ने कई प्रोजेक्ट्स में मॉडलिंग की है। अंश ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए भी वॉक किया था। वहीं, प्रगति की बात करें तो उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों में काम किया है। आनंद एल राय इस प्रोजेक्ट के बारे में 18 अक्टूबर को अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
आनंद एल राय दो न्यू कमर्स को करेंगे कास्ट
आनंद एल राय के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। फिल्म मेकर तेरे इश्क में शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं। तेरे इश्क में का निर्देशन आनंद नवंबर या दिसंबर में शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा तापसी और विक्रांत की फिर आई हसीन दिलरूबा भी पाइपलाइन में है। निर्देशक ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।
