टीवी मसाला

तलाक की खबरों को रौंदकर जय भानुशाली ने किया माही विज का सपोर्ट, टीवी पर कमबैक के लिए दी बधाई

Jay Bhanushali and Mahhi Vij: टीवी एक्टर जी भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। अब हाल ही में जय ने माही विज के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया और उन्हे सीरियल 'सहर होने को है' के लिए बधाई दी। पढिए पूरी खबर यहाँ।

Image

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

Jay Bhanushali and Mahhi Vij: टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से खबरें उड़ रही थी कि माही विज और उनके पति जय भानुशाली एक दूजे से तलाक लेने वाले हैं। साल 2011 में कपल ने सात फेरे लिए थे लेकिन रुमर्स हैं कि इनके रिश्ते को नजर लग गई। अब इन सब खबरों को झूठा करारते हुए जय भानुशाली ने माही विज के लिए पोस्ट शेयर किया। जय ने माही के कमबैक पर खुशी जाहीर करते हुए पत्नी को बधाई दी है, यहां देखिए जय का पोस्ट।

    टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) ने कई सालों बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'सहर होने को है' से छोटे परदे पर कमबैक किया। माही को दोबारा स्क्रीन पर देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इस सीरियल के दो एपिसोड लॉन्च हो चुके हैं जिसे जनता ने काफी पसंद किया। माही के साथ-साथ इस सीरियल में पार्थ संमथान और ऋषिता कोठारी नजर आ रही हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इस सीरियल में माही विज माँ का किरदार निभा रही हैं। वहीं अब इस सीरियल की चर्चा के बीच माही विज के पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने अपनी पत्नी को बधाई दी। जय ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'आज रात 10 बजे कलर्स टीवी पर 'सहर होने को है' देखिए। माही विज को ऑल द बेस्ट, पहला एपिसोड बहुत बढ़िया है।' ऐसे में तलाक की खबरों को खंडित करते हुए जय ने पत्नी माही पर प्यार लुटाया। इससे एक बात तो साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हैं और तलाक की खबरें झूठी हैं।

    Jay Mahi

    Jay Mahi

    वहीं बात करें जय और माही की तो उनके तीन बच्चे है। माही ने साल 2019 में बेटी तारा को जन्म दिया था लेकिन इससे पहले कपल राजवीर और खुशी को 2017 में गोद ले चुके थे। बता दें जय से पहले माही कई बार तलाक की खबरों को झूठा बता चुकी हैं। माही ने इन रुमर्स को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी थी।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article