Jay Bhanushali Dating Rumors Starts As He Spotted With Miesha Iyer: टीवी के पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली ने अपने टीवी शोज और एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जय भानुशाली बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जय भानुशाली और माही विज ने साल की शुरुआत में ही अपने तलाक की जानकारी फैंस को दी थी। उनकी 15 साल की शादी टूटने से फैंस का दिल भी बुरी तरह टूट गया था। वहीं अब जय भानुशाली (Jay Bhanushali) का नाम लगातार 'बिग बॉस 15' फेम मायशा अय्यर (Miesha Iyer) के साथ जुड़ रहा है। बीते दिन एक इवेंट के बाद भी दोनों को साथ में देखा गया, जिससे इन अटकलों को और भी हवा मिली है।
जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का एक वीडियो भी तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जो कि बीते साल का है। इस वीडियो में मायशा एक्टर को 'भैया भैया' कहकर पुकारती हुई नजर आईं। हालांकि डेटिंग की इन अफवाहों पर अभी तक जय भानुशाली और मायशा अय्यर ने कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। बता दें कि जय से पहले माही विज का नाम भी खूब सुर्खियों में था। उन्होंने अपने खास दोस्त नदीम कुरेशी के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस की डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। लेकिन जय भानुशाली ने वीडियो साझा कर ट्रोल्स को फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
