टीवी मसाला

Mahhi Vij और Jay Bhanushali ने तलाक पर लगाई मुहर, शादी के 15 साल बाद अलग की राहें

Mahhi Vij And Jay Bhanushali Part Ways After 15 Years: टीवी के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने हमेशा के लिए अपनी राहें अलग कर ली हैं। इस बात पर खुद जय और माही ने पोस्ट शेयर कर मुहर लगाई है। उनका कहना है कि जीवन में आगे भी वे एक-दूजे का साथ देंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Mahhi Vij And Jay Bhanushali Part Ways After 15 Years: टीवी के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली बीते कई वक्त से अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। माही विज और जय भानुशाली को लेकर बीते साल खबर आई थी कि उन्होंने तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालांकि बीते साल माही विज (Mahhi Vij) ने इन खबरों को झूठा करार दिया था। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि माही विज और जय भानुशाली ने अब खुद अपने तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया है कि वे अब हमेशा के लिए अपनी राहें जुदा कर रहे हैं। माही विज और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने सेपरेशन का जिक्र करते हुए पोस्ट में लिखा कि वे आगे भी एक-दूजे के दोस्त रहेंगे और हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ देंगे।

माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में कपल ने लिखा, "आज हम जिंदगी नाम के सफर से अपनी-अपनी राहें अलग कर रहे हैं। हालांकि आगे हमें एक-दूजे का साथ जरूर रहेगा। शांति, ग्रोथ, उदारपन और इंसानियत ने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया है। हमारे बच्चों तारा, खुशी और राजवीर की खातिर, हम ये वादा करते हैं कि बेस्ट पेरेंट्स बनेंगे। बेस्ट फ्रेंड्स बनेंगे और उन लोगों की खातिर जो भी सही होगा वो करेंगे। भले ही हम अलग-अलग राहों पर जाएंगे, लेकिन हमारी इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फैसले के पीछे कोई नकारात्मकता नहीं छुपी है। आप लोग किसी निष्कर्ण पर पहुंचे, उससे पहले ही समझ लें कि हमें ड्रामा और किसी भी चीज से पहले शांति चाहिए।"

mahhi vij jay bhanushali

फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम

माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "हम आगे चलकर भी एक-दूजे का सम्मान करेंगे, साथ देंगे और दोस्त रहेंगे जैसे हम अभी तक थे। आपसी सहमति और सम्मान के साथ, हम आगे के लिए आपसे भी सम्मान, प्यार और उदारता की उम्मीद करते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article