टीवी मसाला

एक बच्ची गोद लेना चाहती हैं जैस्मिन भसीन, सोशल मीडिया पर इच्छा जाहीर कर कही ये बात

Jasmin Bhasin News: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में रिवील किया की वो एक दिन बच्ची को गोद लेना जरूर चाहेंगी। ये खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस संग चले रहे एक गेम के दौरान किया। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में ।

Image

Image Source: Jasmin Bhasin Instagram

Jasmin Bhasin News: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। छोटे परदे के बाद एक्ट्रेस इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम के साथ साथ जनता का प्यार कमा रही है। इसी के साथ जैस्मिन भसीन अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली गोनी संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। अब हाल ही में जैस्मिन ने बच्चा गोद लेने वाली इच्छा पर बयान दिया। जैस्मिन एक बच्ची को गोद लेना चाहती है लेकिन क्यों जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

एक यूजर ने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने सवाल पूछा 'जब आपने एक बच्ची को गोद लेने के बारे में सोचा... यह कितना सुंदर विचार है! इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया ''जब मैंने घर छोड़ा और महसूस किया कि यह कितना मुश्किल है। तो मैंने भगवान से वादा किया कि जब मैं एक ऐसा जीवन बनाऊंगी जहां मैं किसी अन्य इंसान को आरामदायक जीवन दे सकूंगी तो मैं एक बच्ची को गोद लूंगी और उसका पालन-पोषण करूंगी।"

Jasmin Bhasin Wants To Adopt Baby Girl

Jasmin Bhasin Wants To Adopt Baby Girl

जैस्मिन का बच्चों के प्रति प्रेम देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ये भी चाहते हैं की जैस्मिन और अली गोनी (Aly Goni) जल्द ही शादी कर लें। हालांकि ये दिन कब देखने को मिलेगा किसी को मालूम नहीं। इसी के साथ जैस्मिन भसीन को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ 2' और करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था। जैस्मिन और अली को भरपूर प्यार मिलता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article