Gia Manek Wedding: टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) फ़ेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने सात फेरे ले लिए जिसकी गुड न्यूज खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी लगा है क्यूंकी ये सब बिना किसी को खबर लगे हुआ।
जिया मानेक (Gia Manek) ने टीवी एक्टर वरुण जैन (Varun Jain) संग शादी रचा ली है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कि जिसमें जिया ने बेहद ही सुंदर गोल्डन रंग की साड़ी और वरुण ने बादामी रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। जिया मानेक ने हाथों में लाल चूड़ा पहना और मेहंदी लगाई हुई है। बालों में लगे गजरे ने जिया के ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दिए हैं। कपल ने खुशखबरी सुनाते हुए कैप्शन में लिखा 'हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूँ जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।'
सोशल मीडिया पर जिया के फैंस उन्हे और वरुण को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि ट्रोलर्स से बचने के लिए कपल ने अपने इस वेडिंग पोस्ट का कमेन्ट सेक्शन बंद कर दिया है। वरुण जैन की बात करें तो दिया और बाती हम, गुम है किसी के प्यार में और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।
