Jasmin Bhasin Open Up On Rumors Of Having Fillers And Botox: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। जैस्मिन भसीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी झंडे गाड़ रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने 'लाफ्टर शेफ 2' में भी शिरकत की थी। जैस्मिन भसीन को लेकर अफवाहें थीं कि उन्होंने खूबसूरती के लिए बोटॉक्स और फिलर्स का सहारा लिया है। इस मामले को लेकर अब जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बॉलीवुड बबल संग बातचीत के दौरान इस मामले का सच बयां किया, साथ ही सवाल किया कि इसमें गलत क्या है?
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने बोटॉक्स और फिलर्स की खबरें उड़ते ही सच्चाई बयां की। एक्ट्रेस ने कहा, "उसमें गलत क्या है? सबका अपना शरीर होता है, उनका चेहरा होता है और जरूरत होती है। जो कोई कुछ भी कराना चाहता है, वो कराने के लिए उसे फ्री होना चाहिए। मेरा नाम इस टॉपिक से जुड़ा है। मुझे बहुत से मैसेज आए मेरी इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज पर, जिसमें कहा गया, "जैस्मिन ने लिप फिलर कराए हैं। जैस्मिन ने पक्का कुछ कराया है।" लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। असल में एक घटना की वजह से मुझे सूजन हो गई थी और उस दिन मेरी मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे लिप्स ओवरलाइन कर दिये थे। जो कि असल में मुझे पसंद भी आया।"
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो लुक मेरे चेहरे के साथ सूट नहीं हो रहा था। वो केवल ओवरलाइनिंग थी और इसी वजह से सबको लगा कि मैंने पक्का कुछ किया था।" बता दें कि बोटॉक्स के कारण इन दिनों मौनी रॉय भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं।
