Additi Gupta Baby: स्टार प्लस का सीरियल 'इश्कबाज' में नजर आ चुकीं अदिति गुप्ता वैसे तो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलए सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग ने लाखों करोड़ों का दिल जीत लिया। एक समय पर एक्ट्रेस टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हुआ करती थीं लेकिन अब काफी समय से वे सीरियल की दुनिया से दूर चल रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने फैंस को सप्राइज़ देते हुए खुशखबरी दी है। अदिति गुप्ता दो जुड़वा बच्चों की माँ बन गई है। इंस्टाग्राम पर अदिति ने पति कबीर संग तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अदिति का खूबसूरत पोस्ट।
टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता (Additi Gupta) और पति कबीर चोपड़ा (Kabir Chopra) शादी के 7 साल बाद दो जुड़वां बेटियों के माँ-बाप बने। 12 सितंबर को अदिति ने बेटियों को जन्म दिया। पोस्ट शेयर कर कपल ने लिखा, ' नर्वस, उत्साहित और भावुक!! आखिरकार अपना छोटा सा राज़ दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं।' दूसरी तस्वीर में अदिति अपने पति कबीर चोपड़ा संग मैचिंग कपड़ों में पोज दे रही है। दोनों एक साथ बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स अदिति और उनके पति कबीर चोपड़ा को बधाई देते हुए नजर आए। आशका गरोडिया, कृतिका कामरा, दृष्टि धामी और कई स्टार्स ने अदिति पर प्यार बरसाया। आशका गरोडिया पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखती हैं, 'कितनी शानदार खबर है! आप दोनों को बधाई! दो नन्हे-मुन्नों के लिए दुआएँ।' साल 2018 में अदिति ने कबीर चोपड़ा संग धूम धाम से शादी की थी। पेशे से कबीर एक बिजनेसमैन हैं।
अब अदिति की पर्सनल के बाद प्रोफेशनल लाइफ पर नजर मारें तो सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। धड़कन, पुनर्विवाह, ये है आशिकी,, बदलते रिश्तों की दास्तान, जैसे सीरियल में अदिति गुप्ता काम कर चुकी हैं। आखरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज C-814 कंधार हाईजैक में देखने को मिला था जिसमें उन्होंने एक एयर हॉस्टरेस की भूमिका निभाई थी।
