टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अपनों संग दगाबाजी कर अभिषेक पर महरबान हुईं फरहाना भट्ट, Abhinoor को अलग करने के लिए चली चाल

Bigg Boss 19 Written Update 1 October, 2025: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी दुनियाभर के बवाल से भरा नजर आया। शो में दिखाया गया कि फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर पानी फेंक दिया, जिससे दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं बाद में घर में रैंकिंग टास्क हुआ।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 1 October, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का रोज का एपिसोड ही ढेर सारे धमाल और बवाल के साथ भरा नजर आता है। आज का एपिसोड भी कुछ ऐसा ही नजर आया। जहां एक तरफ फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज में जमकर झगड़ा हुआ तो वहीं कैप्टन पूरे घर में सबको जगाती ही नजर आईं। इससे इतर बिग बॉस 19 में रैंकिंग टास्क हुआ, जिसमें कैप्टन ने सबकी गेम के हिसाब से उन्हें रेटिंग दी। हालांकि इस दौरान भी घरवालों के साथ उनकी जमकर बहस हुई।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत रैंकिंग टास्क से हुई, जिसमें बिग बॉस ने फरहाना भट्ट से कहा कि आपको चुड़ैल, डायन, नागिन, अनहाइजिनिक और भी बहुत कुछ कहा गया, लेकिन अब आपको कंटेस्टेंट्स को उनके योगदान के हिसाब से रेटिंग देनी है। ऐसे में फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी को -8, गौरव खन्ना को -3 गौरव खन्ना, -1 अशनूर और जीरो प्रणित मोरे को दिया। वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट ने हाईएस्ट रेटिंग यानी 20 शहबाज को, 17 अभिषेक, 15 नेहल चुडासमा, बसीर अली को 13 रेटिंग, जीशान कादरी को 10 और तान्या मित्तल को 8 रेटिंग दी। हालांकि इस दौरान कंटेस्टेंट्स और फरहाना भट्ट के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुई। अशनूर कौर को फरहाना ने पाखंडी कहा, जिसपर अशनूर ने भी उन्हें जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं गौरव खन्ना के लिए फरहाना ने कहा कि मुझे लगता है कि ये मुझे इस घर में अपनी इमेज के लिए लेकर आए थे। इस बात से गौरव खन्ना नाराज हुए और उन्होंने फरहाना को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अभिषेक को ज्यादा रेटिंग मिली देख बसीर अली और बाकी घरवालों का चेहरा उतर गया।

रैंकिंग का हुआ राशन लेने में इस्तेमाल

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि घरवालों को उनकी रेटिंग के हिसाब से राशन लाना था। वहीं माइनस रेटिंग वाले घरवालों द्वारा लाए गए राशन को अपनी माइनस रेटिंग के हिसाब से वापिस रख सकते थे। हालांकि इस टास्क के बाद फिर से शहबाज बडेशा ने अंडे चुराने की कोशिश की।

अभिषेक बजाज-अशनूर कौर को अलग करने की कोशिश कर रही हैं फरहाना भट्ट!

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि फरहाना भट्ट ने नेहल चुडासमा से कहा कि जो रेटिंग मैंने अभिषेक को दी, उससे अशनूर और उसमें कुछ अनबन आई या नहीं। इसपर नेहल चुडासमा ने कहा कि रैंकिंग तो जरिया था, अनबन की वजह ये थी कि अभिषेक ने इस रेटिंग पर कुछ नहीं कहा। अगर चीजें उसके लिए होती हैं तो वो कुछ नहीं बोलता है। नेहल ने अशनूर के लिए कहा कि उनके पास कोई गेम नहीं बची है।

फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर डाला पानी

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अभिषेक बजाज आंख बंद करके लेटे हुए थे। लेकिन फरहाना भट्ट ने घर में मुर्गे की आवाज न आने के बाद भी अपनी बोतल से अभिषेक बजाज पर पानी डाला। इस चीज पर अभिषेक ने कहा कि अब मैं तेरे ऊपर पूरी बाल्टी भरकर पानी डालूंगा। वहीं अशनूर कौर ने भी फरहाना पर सवाल उठाया। दूसरी ओर अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और घर के बाकी सदस्यों ने भी कहा कि फरहाना भट्ट ने गलत किया है, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article