टीवी मसाला

Ishita Dutta बेटी के जन्म के बाद पड़ीं बीमार, दो साल के बेटे वायू की तबीयत भी हुई नासाज; अस्पताल में हैं भर्ती

Ishita Dutta Hospitalized Along With Son Vayu: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में उनकी और बेटे वायू की तबीयत पर गाज गिर गई है, जिससे इशिता दत्ता को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इशिता दत्ता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- इशिता दत्ता इंस्टाग्राम

Ishita Dutta Hospitalized Along With Son Vayu: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान कायम की है। इशिता दत्ता ने टीवी की दुनिया में तो कई हिट सीरियल्स किये ही हैं, साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। बीते महीने इशिता दत्ता ने बेटी को जन्म दिया था और दूसरी बार मां बनी थीं। लेकिन बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद से ही इशिता दत्ता (Ishita Dutta) की तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन इशिता दत्ता के साथ-साथ उनके दो साल के बेटे वायु की तबीयत पर भी गाज गिर गई है और वह भी अपनी मां के साथ अस्पताल में भर्ती दिखा। इशिता दत्ता ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कर दी है।

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि ये महीना उनके लिए काफी मुश्किल रहा। उन्होंने अपना और वायु का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वे पहले से काफी बेहतर हैं। इशिता दत्ता ने इस बारे में लिखा, "ये बहुत ही मुश्किल महीना रहा। इस वक्त, जब मुझे अपनी बेटी के साथ होना चाहिए। मैं लगातार अस्पताल में चक्कर काट रही हूं। शुक्र है कि मैं और वायु पहले से बेहतर हैं। आप लोगों में से बहुत लोग मेरे वजन कम होने के बारे में सवाल कर रहे थे। ये मैंने जानबूझ कर नहीं किया है, बल्कि तबीयत खराब होने की वजह से हुआ है।"

ishita dutta hospitalised

ishita dutta hospitalised

इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वायु की ये हालत देख फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले इशिता दत्ता ने वीडियो शेयर कर अपनी नन्ही परी के नाम से पर्दा उठाया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वेदा' रखा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article