Isha Malviya Shared Photo With Mystery Man: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) अपने काम से ज्यादा लव लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। ईशा की जिंदगी में पहले अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) रहे और फिर ईशा का रिश्ता समर्थ जुरेल के साथ भी रहा। बिग बॉस में ईशा की लव लाइफ ने हर किसी को हैरान कर दिया था, जिस पर काफी बवाल हुआ। अब लगता है ईशा मालवीय को नया प्यार मिल गया है। ये हम नहीं... ईशा की नई फोटो बता रही है। एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस फोटो में वह मिस्ट्री मैन के साथ लवी-डवी वाले पोज दे रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: समंदर किनारे Mouni Roy में फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, एक्ट्रेस की मदस्त अदाएं देख फैंस बोले- 'आग लगा दी'
ईशा मालवीय ने फोटो से फैंस को किया कन्फ्यूज
ईशा मालवीय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इस फोटो के जरिए ईशा ने एक बार फिर लोगों को ये बात करने पर मजबूर कर दिया है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ईशा ने फोटो में अपना लवी डवी वाला अंदाज दिखाया है। इस फोटो में ईशा और उनके सीक्रेट पर्सन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन दोनों ने अपने हाथ के जरिए दिल का डिजाइन बनाया है, जिससे दोनों ने फोटो को रोमांटिक बना दिया। इस फोटो में ईशा के मिस्ट्री मैन के चेहरे की थोड़ी सी झलक दिख रही है, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहे। इस तस्वीर के साथ ईशा ने 1 जुलाई 2026 (1-7-2026) की तारीख लिखी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: परिवार से अपनी जमीन वापस लेने पहुंचे Anurag Dobhal, भाई और मम्मी को लगवाए थाने के चक्कर
isha malviya (photo credit- instagram)
