टीवी मसाला

परिवार से अपनी जमीन वापस लेने पहुंचे Anurag Dobhal, भाई और मम्मी को लगवाए थाने के चक्कर

Anurag Dobhal Take Land Back From Family: 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके अनुराग डोभाल ने हाल ही में व्लॉग शेयर कर बताया कि वह अपनी जमीन लेने के लिए पहुंचे, जहां उनकी मम्मी भी आईं।

Image

परिवार से अपनी जमीन लेने पहुंचे अनुराग डोभाल (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Anurag Dobhal Take Land Back From Family: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके अनुराग डोभाल अपने व्लॉग्स शेयर कर अक्सर लोगों के साथ जुड़े रहते हैं। अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी से जुड़ी सभी अपडेट फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त पहले अनुराग डोभाल अपने परिवार में मची कलह के कारण भी चर्चा में थे। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनके परिवार ने उनका ही घर और जमीन उनसे छीन ली है। हालांकि अनुराग डोभाल ने ये भी कहा था कि वह परिवार से अपनी जमीन और घर वापस लेकर रहेंगे। वहीं अब लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि वो दिन आ चुका है, जब उन्हें उनकी जमीन वापस मिल जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ram Mandir में हुई चढ़ावा चोरी पर फूटा Ramayan के लक्ष्मण का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोले- इतनी नीच हरकत...

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेहद खुश नजर आए। उन्होंने लगातार समर्थन देने के लिए फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। अनुराग डोभाल ने व्लॉग में दिखाया कि देहरादून थाने में उनके भाई अतुल डोभाल मम्मी के साथ पहुंचे। अनुराग ने अपने व्लॉग में बात करते हुए कहा, "आज वो व्लॉग है, जिसे देखकर हर वो बंदा जिसने हमें समर्थन दिया, वो गर्व से खुश होने वाला है। जिसने हमपर उस वक्त भरोसा जताया, जब भरोसा करना मुश्किल था। क्योंकि चक्रव्युह ही ऐसा रचा गया था। लेकिन महाभारत साक्षी है।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal-Ritika Chauhan का हो रहा है तलाक? फैंस का जवाब देते हुए बोले- हम अलग रह रहे हैं...
    Anurag Dobhal परिवार से वापस लेंगे अपनी जमीन

    Anurag Dobhal परिवार से वापस लेंगे अपनी जमीन

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने वीडियो में फैंस से आगे बताया, "जो चीज हमसे छीनी गई थी, सिर्फ और सिर्फ लालच के चक्कर में और बाद में दिखाया गया था कि अरे अनुराग झूठ कह रहा है, हमने तो दे दी प्रॉपर्टी। इसे साबित करने के लिए मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। अपनी इज्जत, अपना करियर और सबसे बड़ी चीज अपनी जिंदगी। मुझे लग रहा था कि अगर मैं सही हूं तो मैं हार नहीं मानूंगा।" अनुराग डोभाल ने अपने भाई पर तंज कसते हुए कहा, "कलम ने प्रॉपर्टी वाली गेम खेली थी और सारी प्रॉपर्टी मम्मी के नाम करा दी थी। जिसकी बैंक एकाउंट की सारी ट्रांजेक्शन मेरे एकाउंट से थी। शादी के बाद बेदखल करने वाली चीज। फिर झूठ बोले गए कि अनुराग ऐसा है, वैसा है और हमने उसे सबकुछ वापस दे दिया है।" बता दें कि अनुराग डोभाल ने व्लॉग में अपने साथियों से बात करते हुए कहा कि 919 गज की जमीन कल मुझे मेरे नाम पर मिल जाएगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article