Mouni Roy Beach Photos: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में मौनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं और अब मौनी की वेब सीरीज रिलीज हो गई है, जिसका नाम 'अब होगा हिसाब' है। इस सीरीज का मौनी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर आग लगाने का काम भी किया है। मौनी रॉय की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में मौनी ने अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आइए आपको मौनी की फोटो दिखाते हैं।
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर बीच किनारे वाली फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह कहर ढा रही हैं। इन फोटोज में मौनी ने व्हाइट कलर का गाउन पहना और उसमें अपना परफेक्ट फिगर दिखा रही हैं।
मौनी रॉय ने इस मौके पर अपनी कमसिन अदाएं खूब फ्लॉन्ट की हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस कैमरे के लिए पोज दे रही हैं और एक्ट्रेस की ड्रेस तेज हवाओं की वजह से लहरा रही हैं। मौनी का ये अंदाज गजब का है।
इस तस्वीर में मौनी रॉय बैठी हुई हैं और उन्होंने आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए हैं। मौनी अपने बालों में उंगलियां डालकर लहरा रही हैं। इस तस्वीर में मौनी की तस्वीर के बैकग्राउंड ने फैंस को खुश कर दिया है।
मौनी रॉय इन तस्वीरों में अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। इस तस्वीर में वह अपने परफेक्ट फिगर से अक्ट्रैक्टिव पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है।
मौनी रॉय ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'दो दशकों बाद, यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ लिखा।यहां साझा कर रही हूं।' इसके साथ ही मौनी ने लंबे चौड़े नोट के साथ अपनी भावनाएं बयां कीं। इस फोटो पर फैंस ने भी भर-भरकर प्यार लुटाया।
मौनी रॉय की वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में लोकप्रिय रिवेंज-ड्रामा भरा हुआ है।मौनी के अलावा सीरीज में शहीर शेख, संजय कपूर, मौनी रॉय और अविनाश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।