Isha Malviya Cinema Debut: टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘उडारियां’ से ईशा मालवीय ने छोटे परदे की दुनिया में कदम रखा था। जैस्मिन संधू के विलेन वाले अवतार ने ईशा को घर-घर मशहूर किया। अब कई म्यूजिक वीडियो और शोज के बाद ईशा मालवीय बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। ईशा जल्द ही अब फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हुई दिखेंगी। ये खुशखबरी खुद ईशा ने फैंस संग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
वहीं ईशा मालवीय इस समय कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) में नजर आ रही हैं। इससे पहले ईशा बिग बॉस 17 और पति, पत्नी और पंगा में दिखाई दे चुकी हैं। ईशा की चटपटी अदाएं सभी को खूब लुभाती है। बात करें ईशा की पर्सनल लाइफ कि तो वह अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल को डेट कर चुकी हैं। ईशा की जितनी प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में रहती है उतनी ही पर्सनल भी। 22 वर्षीय ईशा मालवीय लगातार अपने दमदार प्रोजेक्ट के चलते मेकर्स की टॉप प्रायऑरिटी में हैं।
