Hiten Tejwani Got New Show: टीवी के पॉपुलर एक्टर हितेन तेजवानी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हितेन तेजवानी अभी तक कई हिट शोज टीवी पर दे चुके हैं। वहीं इन दिनों वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बतौर करण नजर आ रहे हैं। हितेन तेजवानी को हमेशा से ही करण के किरदार में खूब पसंद किया गया है। लेकिन अब अनुमान लग रहा है कि हितेन तेजवानी जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह सकते हैं। दरअसल, हितेन तेजवानी के हाथ एक अपकमिंग शो लगा है, जिसमें वह अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) के इस अपकमिंग शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi को फ्लॉप बताकर बुरा फंसीं श्रेया कालरा, इस TV स्टार ने आड़े हाथों लेकर कहा, "तू है कौन?"
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) के हाथ कलर्स टीवी का अपकमिंग शो '108 बेस हॉस्पिटल' लगा है। इस शो में एरिका फर्नांडिस, गश्मीर महाजनी और एक्टर निखिल खुराना मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट की मानें तो हितेन तेजवानी शो में उस डिपार्टमेंट के हेड का किरदार निभाएंगे, जिसमें एरिका फर्नांडिस का किरदार काम करेगा। इस बात की जानकारी खुद प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने दी है। हितेन तेजवानी का ये किरदार कहानी को दिलचस्प मोड़ दे सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्टर की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: पानी-पानी हुआ Ashnoor Kaur का करोड़ों का घर, इस एक वजह ने बढ़ाई मुसीबत

Hiten Tejwani के हाथ लगा '108 बेस हॉस्पिटल'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कहेंगे हितेन तेजवानी?
हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) के हाथ नया शो लगा है, ऐसे में अटकलें लगने लगीं कि कहीं वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को छोड़ने तो नहीं वाले। लेकिन एकता कपूर के इस शो में हितेन तेजवानी का किरदार आगे और दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हितेन तेजवानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को नहीं छोड़ेंगे। बल्कि एक साथ दो सीरियल में काम कर सकते हैं।
