टीवी मसाला

Exclusive: पानी-पानी हुआ Ashnoor Kaur का करोड़ों का घर, इस एक वजह ने बढ़ाई मुसीबत

Ashnoor Kaur House Flooded With Water: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर के घर में पानी भर आया है। मुंबई की भारी बारिश में उनके ऊपर मुसीबत टूट पड़ी है। इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

अशनूर कौर के करोड़ों के घर में भरा पानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ashnoor Kaur House Flooded With Water: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अशनूर कौर ने बेहद कम उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था। अपने करियर में अशनूर कौर ने कई हिट शोज भी दिये हैं। वहीं आखिरी बार अशनूर कौर को सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में देखा गया था। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अशनूर कौर पर मुसीबत आ गिरी है। दरअसल, अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) का करोड़ों का घर पानी से भर गया है। इसकी झलक खुद अशनूर कौर ने वीडियो शेयर कर दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा के खिलाफ श्रेया कालरा ने उगला जहर, बोलीं- कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि...

    अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका घर पानी से भरा नजर आया। दूसरी तरफ हर कोई वाइपर लेकर अशनूर कौर के घर में सफाई करता दिखाई दिया। यहां तक कि लिविंग रूम में मौजूद कालीन भी पूरी तरह से पानी में डूबी नजर आई। हालांकि वो ज्यादा खराब ना हो, इसलिए स्टाफ ने उसे तुरंत मोड़कर वहां से हटाने की कोशिश की। अशनूर कौर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, "एक इवेंट के लिए जाना था और ये हो गया है मेरे घर पर।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कामाख्या देवी मंदिर पहुंच किये दर्शन, माथे पर तिलक लगाए लाल चुनरी ओढ़े आईं नजर

    टेली टॉक ने अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) के घर फैले पानी की वजह जानने की कोशिश की। ऐसे में पता चला कि ये पानी बारिश की वजह से नहीं भरा है। बल्कि पाइप फटने के कारण हुआ है। अशनूर कौर के घर में बेसिन का पाइप जाम हो गया था, जिससे वह फट गया और चारों तरफ पानी फैल गया। हालांकि वक्त पर सबने एक्शन लिया, जिससे स्थिति को संभाल लिया गया है।

    Ashnoor Kaur के घर में भरा पानी

    Ashnoor Kaur के घर में भरा पानी

      बता दें कि अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने सिर्फ 19 साल की उम्र में ही मुंबई में अपना घर खरीदा था। उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये में मुंबई में 3 बीएचके अपार्टमेंट लिया था। इस घर में अशनूर कौर अपने मम्मी-पापा के साथ रहती हैं। अशनूर कौर की इस उपलब्धि ने फैंस को भी हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। टीवी पर जबरदस्त पहचान बनाने के साथ-साथ अशनूर कौर की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article