टीवी मसाला

Shivangi Joshi को फ्लॉप बताकर बुरा फंसीं श्रेया कालरा, इस TV स्टार ने आड़े हाथों लेकर कहा, "तू है कौन?"

This TV Actor Supports Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के करियर पर सवाल उठाया और उन्हें फ्लॉप बताया। ऐसे में टीवी के पॉपुलर स्टार ने शिवांगी को सपोर्ट किया।

Image

श्रेया कालरा को इस टीवी स्टार ने लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

This TV Actor Supports Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप: सच या सजा' में हर कंटेस्टेंट गेम में आगे बढ़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। गेम के साथ-साथ आए दिन शो में बवाल देखने को मिलता है। वहीं इन दिनों 'लॉकअप: सच या सजा' में श्रेया कालरा भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं। श्रेया कालरा की अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई हो चुकी है। वहीं बीती रात आए एपिसोड में श्रेया कालरा को हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की बुराई करते देखा गया। श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने माधुरी ग्रोवर संग बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' एक्ट्रेस बताया। उन्होंने शिवांगी जोशी के शो पर भी सवाल उठाया, साथ ही कहा कि ये लोग यहां अपने मरे हुए करियर को बचाने के लिए आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा के खिलाफ श्रेया कालरा ने उगला जहर, बोलीं- कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि...

    लेकिन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के बारे में कई गई बातों के लिए श्रेया कालरा (Shreya Kalra) निशाने पर आ गईं। 'बिग बॉस 15' स्टार राजीव अदातिया ने श्रेया कालरा को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें लताड़ लगाई है। राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "श्रेया कालरा क्या तुमने अभी ये कहा है कि 'शिवांगी जोशी फ्लॉप है और यहां अपने करियर को जीवित करने आई है?' तू है कौन? तुम कभी भी शिवांगी की लीग में हो ही नहीं सकती। कोई भी तुम्हें नहीं जानता है। उसके इतने हिट शो हैं जितने तुमने हॉट डिनर भी नहीं खाए होंगे। शिवांगी एक क्लासी इंसान है जो तुम कभी भी नहीं हो सकती हो। तुम न तो एक्टिंग कर सकती हो और न ही होस्ट। तुम आखिर करती क्या हो? तुम रोती हो जब लोग तुम्हें ट्रोल करते हैं और सहानुभूति बटोरती हो, क्योंकि तुम्हारा गटर मुंह है और तुम लगातार बकवास करती हो। कभी भी अपनी तुलना शिवांगी जोशी से मत करना। कभी नहीं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Promo: वनराज 2.0 बना प्रेम, अनुपमा की बेटी को घसीटकर निकाला घर से बाहर
    Rajiv Adatia ने श्रेया कालरा को लगाई लताड़

    Rajiv Adatia ने श्रेया कालरा को लगाई लताड़

      बता दें कि श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने हर्षद चोपड़ा के लिए भी कहा था कि इन्हें कोई बाहर काम नहीं दे रहा है। इसके घमंडी बर्ताव की वजह से, इसीलिए इसकी शादी नहीं हुई। कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती है। लेकिन श्रेया कालरा की इस बात पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article