टीवी मसाला

ट्रोलिंग के बीच मृणाल ठाकुर के सपोर्ट में आईं हिना खान, बिपाशा बसु का भी जिक्र कर बोलीं- सर्कस को खत्म करो...

Hina Khan Supports Mrunal Thakur Amid Huge Trolling: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने पुराने कमेंट्स के लिए बिपाशा बसु से माफी मांगी। उनके इस कदम को लेकर अब हिना खान ने उनका समर्थन किया है। हिना खान ने पोस्ट शेयर कर ये तक कहा कि अब इस सर्कस को खत्म करो।

Image

फोटो क्रेडिट- हिना खान, मृणाल ठाकुर, बिपाशा बसु इंस्टाग्राम

Hina Khan Supports Mrunal Thakur Amid Huge Trolling: टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने पुराने वीडियो के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिपाशा बसु पर भद्दे कमेंट्स करती नजर आईं। उन्होंने ये तक कहा कि मैं बिपाशा बसु से कहीं ज्यादा बेहतर हूं। इस वीडियो के लिए लोगों ने मृणाल ठाकुर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि मृणाल ने अपने पुराने वीडियो के लिए सरेआम माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये शब्द किसी को इतना परेशान कर सकते हैं। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के इस कदम पर अब हिना खान (Hina Khan) ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा कि कृप्या अब इस सर्कस को खत्म करें।

हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ-साथ बिपाशा बसु की भी सराहना की। हिना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बुद्धी ज्ञान के पेड़ का दिया हुआ फल है जो कि अनुभवों से बनता है। सामाजिक बुद्धिमत्ता, संचार और समझ की गहराई केवल समय के साथ ही आती है। हम सभी गलतियां करते हैं, खासकर जब हम यंग होते हैं या कम उम्र में। मैं मृणाल से खुद को जोड़ सकती हूं, क्योंकि मैंने भी पहले बहुत सी गलतियां की हैं। लेकिन समय के साथ हमें समझ आती है, हम दयालू बनते हैं। हम अपने साथ-साथ दूसरों को भी ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं। एक-दूजे के क्राउन को ठीक करते हैं।"

mrunal thakur (1)

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "आप लोगों की तरह ही मैंने भी बिपाशा और मृणाल ठाकुर के प्रेरित सफर को देखा है। दोनों ही कमाल हैं और बिपाशा पूरे समाज के लिए आईकॉन हैं। मुझे इस बात से खुशी है कि मृणाल ने अपनी गलती मानी जो कि उसने पास्ट में की थी। मैं इन दोनों महिलाओं की सराहना करती हूं, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का चेहरा ही बदल दिया। और बिपाशा बसु की मांसपेशियों ने एक पीढ़ी की महिलाओं को प्रेरित किया है, जिसमें मैं और मृणाल ठाकुर भी शामिल हैं। बिपाशा और मृणाल को ढेर सारा प्यार। कृप्या इस सर्कस को अब खत्म कर सकते हैं। चलो प्यार बांटें और दयालू बनें। कोशिश करते हैं और खुद की अल-अलग चीजों को पहचानकर एक-दूजे को मजबूत बनाने की।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article