टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में राजनीति करेगी हिना खान की ऑनस्क्रीन बेटी! खुद एक्ट्रेस ने दिया हिंट

Bigg Boss 19 Hina Khan Onscreen Daughter To Be Part Of Show: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की एंट्री होने वाली है, जिसके लिए फैंस की एक्साइटेड भी सातवें आसमान पर है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' में हिना खान की ऑनस्क्रीन बेटी भी कदम रख सकती है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, हिना खान इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Hina Khan Onscreen Daughter To Be Part Of Show: कलर्स टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन यानी सीजन 19 के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स भी खूब जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। अभी तक कई नामी सितारों को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है, जो शो की टीआरपी को दोगुना कर सकते हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' के लिए हिना खान की ऑनस्क्रीन बेटी का नाम भी सामने आ रहा है। हिना खान ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिससे अटकलें लग रही हैं कि वह शो के लिए कंफर्म हो चुकी हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा बनने जा रही वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur) हैं, जिन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान की बेटी का किरदार अदा किया था। अश्नूर कौर ने हिना खान और रॉकी जायसवाल से मुलाकात की और उनके साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, "इन लोगों के सामने ही बड़ी हुई और वो प्यार अभी भी बरकरार है। सच में, स्वीटहार्ट लोग हैं। हिना खान, रॉकी जायसवाल।" अश्नूर की इस पोस्ट को हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट करते हुए लिखा, "तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी छोटी बहन, सुपर एक्साइटेड।"

bigg boss 19 (8)

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम

हिना खान के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur) को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए बधाइयां दे रही हैं। बता दें कि अश्नूर कौर को लेकर खबर थी कि उन्हें सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। उनके अलावा गौरव खन्ना को भी 'बिग बॉस 19' के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि फैंस की अटकलें सही साबित होती हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article