टीवी मसाला

पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक लेगी Amruta Khanvilkar? 18 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहा है कपल

Amruta Khanvilkar Divorce Rumors: टीवी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर से जुड़ी शॉकिंग खबर आई हैं। दावा है कि अमृता अपने पति हिमांशु मल्होत्रा से तलाक लेने वाली हैं। ये खबर फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।

Image

himanshu malhotra amruta khanvilkar (photo credit- instagram)

Amruta Khanvilkar News: टीवी एक्ट्रेस अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar) और एक्टर हिमांशु मल्होत्रा (Himmanshoo Malhotra) इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों अपनी प्राइवेट लाइफ पर कम ही बोलते हैं, लेकिन दोनों को साथ में फैंस काफी पसंद करते हैं और अब कपल से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है दावा किया जा रह है कि अमृति और हिमांशु के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी खटपट चल रही है और इसी वजह से रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। अमृता और हिमांशु अपने रिश्ते की सच्चाई को दुनिया से छुपाकर रखना चाहते हैं, जो फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 'राम, लक्ष्मण... सबके साथ नाम जोड़ा', 39 साल बाद फूटा Dipika Chikhlia का गुस्सा, बोलीं- 'भयानक'

अमृता खानविलकर पति से लेंगी तलाक?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के रिश्ते की सच्चाई का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अमृति और हिमांशु बीते डेढ़ साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अमृता ने काफी समय पहले ही घर छोड़ दिया था, बस दोनों अपने अलग होने की सच्चाई को ऑफिशियली नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता और हिंमाशु करीब 18 महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। इस घटना ने उनके तलाक की ओर बढ़ने की अटकलों को जन्म दे दिया है। दावा ये भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की कोई चर्चा नहीं की है। वे दोनों अभी भी अपने रिशअते में आपसी सम्मान और सौहार्द को बनाए रखा है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्कर
himanshu malhotra amruta khanvilkar

himanshu malhotra amruta khanvilkar (photo credit- instagram)

    कब हुई थी अमृता और हिमांशु की शादी

    बीते दिनों भी अमृता और हिमांशु के अलग होने की खबरें उठी थीं। तब भी एक्ट्रेस अपने पति से अलग रह रही थीं और इसी वजह से दावा किया जा रहा था कि अमृता अपने पति से तलाक लेने वाली हैं। तब अमृता ने पति से अलग होने की वजह काम का प्रेशर बताया था अमृता ने दावा किया था कि वह काम के सिलसिले में अपने पति से अलग रहती हैं। बता दें कि अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ने काफी समय तक डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद साल 2015 में शादी रचाई थी।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article