टीवी मसाला

'राम, लक्ष्मण... सबके साथ नाम जोड़ा', 39 साल बाद फूटा Dipika Chikhlia का गुस्सा, बोलीं- 'भयानक'

Dipika Chikhlia On Fake Relationship Rumors: टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का नाम अरुण गोविल के साथ जुड़ा था। अब दीपिका ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है और गुस्सा जाहिर किया है।

Image

dipika Chikhilia-arun govil (photo credit- instagram)

Dipika Chikhlia On Fake Relationship Rumors: रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayana) में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना ही पसंद करती हैं। दीपिका कोई कभी कोई उच-पटांग बयान नहीं देगीं और ना ही वह राजनीति से जुडे़ मुद्दों पर बहुत ज्यादा बोलती हैं। इसके अलावा, दीपिका चिखलिया का नाम किसी एक्टर के साथ भी नहीं जुड़ा है, लेकिन अब दीपिका ने पहले बार अपने सालों पुराने रूमर्स पर बात की है। दीपिका ने खुलासा किया है कि उनका नाम उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता था। इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

    रूमर्स पर भड़कीं दीपिका चिखलिया

    हाल ही में दीपिका चिखलिया ने हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने सालों पुराने रूमर्स के बारे में बात की है और बताया है कि वो पल कैसे उनके लिए सबसे बुरे दौर में बदल गया था। दीपिका के मुताबिक, साल 1987 में 'रामायण' में काम करने के दौरान उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत अजीब तरीके की अफवाहें उड़ाई गईं। इस इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह क्या सुनी थी, तो इस पर जवाब देते हुए वह बोलीं, 'अजीब रूमर ये था कि मेरा अफेयर है अरुण गोविल के साथ। उसके बाद अफेयर हुआ सुनील लहरी के साथ, जो लक्ष्मण थे। उसके बाद अफेयर हुआ भरत (संजय जोग) के साथ। मुझे लगा कि शत्रुघ्न को क्यों छोड़ दिया? अब उनके साथ भी तो शुरू करिए। तो ये इतना अजीब होता है। पता नहीं कहां से लोग ये सब सोचते भी हैं। ये अजीब नहीं, बल्कि बहुत ही बुरा और भयानक था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्कर
    dipika Chikhilia arun govil

    dipika Chikhilia arun govil (photo credit- instagram)

      दीपिका चिखलिया की पर्सनल लाइफ पर पड़ा असर

      दीपिका चिखलिया ने आगे ये भी कहा, 'सच बताऊं तो मैं उन लोगों में से किसी के साथ इतनी फ्रेंडली भी नहीं थी। पता नहीं ये सब कहां से अफवाहें शुरू हुईं।' दीपिका चिखलिया का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

      दीपिका चिखलिया को रामायण में नहीं मिला कोई रोल

      बता दें कि दीपिका चिखलिया के को-एक्टर रहे अरुण गोविल फिल्म रामायण में राजा दशरत का रोल निभा रहे हैं। इस वजह से एक दूसरे इंटरव्यू में दीपिका से सवाल किया गया कि क्या उन्हें फिल्म रामायण में से कोई भी रोल ऑफर नहीं हुआ? इसका जवाब दीपिका ने नहीं में दिया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article