टीवी मसाला

GHKKPM: विराट को पता चलेगा बेटी सावी का सच,अब आखिरकार सई खुद खोलेगी राज?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 11:32 AM IST

ghum hai kisikey pyaar meiin upcoming latest Twist: टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर बने हुए सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सई-विराट की जिंदगी में आ रहे उतार-चढ़ाव ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाकर रख दिया है।

Image

GHKKPM Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : गुम है किसी के प्यार में की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है। विराट और सई, रामलीला नाटक में राम और सीता का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में हम देखते हैं कि सावी आंसू बहाती है और विराट को 'पापा' कहते हुए उन्हें गले लगा लेती है। यहां तक कि विराट भी अपने इमोशन को रोक नहीं पाता है, क्योंकि वह सावी को गले लगाता है। ये नजारा देखने के बाद सई की आंखों में आंसू आ जाते हैं। अब सई के आंसुओं को देखकर विराट को पता चलेगा कि सावी उनकी ही बेटी है, हालांकि तुरंत वो अपने आंसू पोंछती है और इससे पहले कि विराट उससे कुछ भी पूछता वह आगे बढ़ जाती। अब गुम है किसी के प्यार में सीरियल के प्रशंसक चाहते हैं कि सई, विराट को बताए कि सावी उनकी बेटी है क्योंकि वह सच जानने का हकदार है।

टीआरपी लिस्ट में नंबर 2 पर बने हुए सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में', सई-विराट की जिंदगी में आ रहे उतार-चढ़ाव ने टीआरपी लिस्ट में तूफान मचाकर रख दिया है। शो में दिखाया गया था कि पाखी और सई मिलकर सावी और विनायक को बच्चा चोर गैंग से बचा लेते हैं। लेकिन इसके बाद दोनों रावण दहन के पास फंस जाएंगे। हालांकि वहां से भी सई और विराट उन दोनों को बचा लाएंगे।

आयशा सिंह यानि सई के कुछ फैन्स विराट को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैन्स विराट के किरदार की जमकर आलोचनाएं कर रहे हैं। क्योंकि वह पाखी के पास चला जाता है और उसे हर चीज में शामिल करता है। अभी शो का ट्रैक बेहद दिलचस्प है। सभी ये जानना चाहते हैं क्या मेकर्स विराट को सावी उसकी बेटी है ये सच बताएंगे या नहीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article