टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: चव्हाण निवास में हो गई सई की एंट्री, क्या विराट के दिल से फिर से बना लेगी जगह?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:59 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। चव्हाण निवास में विराट और पाखी की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई जा रही है और इसी बीच वहां सई की एंट्री हो जाएगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: चव्हाण निवास में हो गई सई की एंट्री, क्या विराट के दिल से फिर से बना लेगी जगह?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। इस सीरियल की कहानी दर्शकों को रोमांचित कर रही है क्योंकि लगातार नए नए ट्विस्ट तड़का लगा रहे हैं। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में नया धमाका होने वाला है। चव्हाण निवास में विराट और पाखी की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई जा रही है और इसी बीच वहां सई की एंट्री हो जाएगी। सई के आने से चव्हाण निवास में सबको तगड़ा झटका लगेगा।

अभी तक आपने देखा कि चव्हाण निवास में विराट और पाखी की शादी की सालगिरह की पार्टी है। इस पार्टी में विनायक ने सई की बेटी और अपनी दोस्त सवि को भी बुलाया है। केक काटने के वक्त सवि केक खाने को हाथ आगे करती है तो भवानी काकू उसे डांटकर रोक देती है। इस दौरान सई वीडियो कॉल पर होती है और वह देख लेती है कि काकू ने उसकी बेटी को कैसे डांटा है।

सई को अपनी बेटी सवि की फिक्र सताने लगती है और वह चव्हाण निवास चली आती है। वह यहां आकर गेट पर रुक जाती है क्योंकि उसे अपना अतीत याद आ जाता है। इसके बाद काकू उसे बेटी सवि की खातिर अंदर आने के लिए कहती है। काकू जानबूझकर सई को अंदर बुलाना चाहती है ताकि वो देखे कि विराट और पाखी एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं।

सई पहले तो काफी मना करेगी लेकिन फिर वो अपनी बेटी के लिए चव्हाण निवास में कदम रखती है। सई के अंदर आते ही विराट के चेहरे के हावभाव ही बदल जाते हैं और पाखी इस बात को भांप लेगी। पाखी विराट को लेकर परेशान है। पाखी को ये भी डर है कि कहीं सई की मौजूदगी विराट के दिल में उसके लिए बन रही जगह को कम ना कर दे। वहीं सभी को डर है कि सई चव्हाण निवास आ गई है तो कहीं वो विराट के दिल में फिर से जगह ना बना ले।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article