टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि की जिंदगी में एंट्री मारेगा ये हैंडसम हंक, सातवें आसमान पर पहुंचाएगा TRP

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, सवि की जिंदगी में एक हैंडसम हंक की एंट्री हो सकती है, जो शो की पूरी कहानी ही बदल कर रख देगा।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में एंट्री मारेगा ये शख्स

This Star To make Entry In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी महीनों से टॉप पर जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भले ही रीवा की वापसी हो चुकी है, लेकिन लोग सवि और ईशान की प्रेम कहानी देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि इन सबके बीच मेकर्स ने एक और खेल खेलने का फैसला कर लिया है। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है जो इसकी कहानी को नया मोड़ दे सकता है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर हाल ही में पुनीत पाठक (Punit Pathak) को देखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही शो में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक पुनीत पाठक और उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि पुनीत पाठक 'डांस प्लस प्रो' में बतौर टीम कैप्टन बने नजर आएंगे। ऐसे में यह भी अनुमान लग रहा है कि पुनीत पाठक ने शो में स्पेशल एंट्री मारी होगी और ये एंट्री 'डांस प्लस प्रो' को प्रमोट करने के लिए भी हो सकती है।

'गुम है किसी के प्यार में' में आएगा ये महाट्विस्ट

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जहां सवि, ईशा और ईशान को मिलवाने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर रीवा ईशान को हासिल करने के लिए अक्कासाहेब से हाथ मिलाएगी और सवि के लिए मुसीबतें खड़ी करने की कोशिश करेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article