टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी ने सबके समने विराट से किया प्यार का इजहार, टूट गया एक्स वाइफ सई का दिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 07:39 AM IST

Pakhi confess love for Virat in GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। एनिवर्सरी की पार्टी में पत्रलेखा ने विराट को प्रपोज किया और अपने प्यार का इजहार किया।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी ने सबके समने विराट से किया प्यार का इजहार, टूट गया एक्स वाइफ सई का दिल

Pakhi confess love for Virat in GHKKPM: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। एनिवर्सरी की पार्टी में पत्रलेखा ने विराट को प्रपोज किया और अपने प्यार का इजहार किया। विराट की एक्स वाइफ सई इस पार्टी में मौजूद थी और पाखी ने वो कह दिया जिसने सई को हिलाकर रख दिया। पाखी ने प्यार का इजहार किया है लेकिन विराट कुछ नहीं बोला, वहीं सई ये सब देखना नहीं चाहती थी इसलिए पार्टी से जाने लगी। इस सीरियल में अब नए ट्विस्ट आएंगे।

अभी तक आपने देखा कि पार्टी में मौजूद सई के लिए काकू ने शराब वाली ड्रिंक भेजी लेकिन सई ने नहीं पी। इसके बाद वो शराब वाली ड्रिंक पाखी ने पी ली और उसे नशा हो गया। उसके बाद पत्रलेखा ने पार्टी में विराट से ड्रम बजाने की फरमाइश की और वह जमकर नाची। उसने विराट से अपनी पहली मुलाकात का सीन रिक्रिएट करने को कहा। इसके बाद पाखी ने माइक लेकर विराट को आईलवयू बोला और बताया कि वो उससे कितना प्यार करती है।

इसके बाद ये सब देख रही सई की आंखें नम हो जाती हैं और वो अपनी बेटी सवि को लेकर पार्टी से जाने लगती है। तभी पाखी उसे रोक लेती है। इसके बाद पाखी सई को माइक देकर दो शब्द कहने के लिए कहती है। सई माइक थामकर भरे हुए मन से दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई देती है और बुरी तरह टूट जाती है।

विनायक का सच आ जाएगा सामने

इस सबके बीच विराट और पाखी के बेटे विनायक के सामने उसका सच आ जाएगा। विनायक को पाखी और विराट ने गोद लिया है लेकिन उसे ये बात नहीं पता है। अब किसी तरह उसे ये बात पता चल जाएगी और वह दूर चला जाएगा। विराट और पाखी सई पर शक करेंगे और गुस्से में उसके घर पहुंचेंगे। सई कहेगी कि उसने विनायक को कुछ नहीं बताया है, इसके बाद सई और विराट विनायक को तलाशने जाएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article