टीवी मसाला

Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin को मिली अब तक की सबसे घटिया TRP, खिल्ली उड़ाकर दर्शक बोले- इनके मुंह पर तमाचा...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Gets Lowest TRP: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को अब तक की सबसे घटिया टीआरपी मिली है। शो की रेटिंग देख दर्शकों ने भी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। अब उन्होंने मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' को मिली अब तक की घटिया टीआरपी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Gets Lowest TRP: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। साल 2020 से 'गुम है किसी के प्यार में' लोगों के बीच छाया हुआ है। लेकिन इन दिनों शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इतना ही नहीं, इस सप्ताह तो 'गुम है किसी के प्यार में' को अब तक की सबसे घटिया टीआरपी मिली है, जिसे देख दर्शकों ने भी मेकर्स की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी है। जहां सीजन 3 शुरू होते ही 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टॉप 10 से बाहर हो गया था तो वहीं भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी सीरियल की रेटिंग 0.9 पहुंच चुकी है, जो कि बेहद कम है। शो की इस बात पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी देख दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दिया, साथ ही मेकर्स को जमकर आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, "ये NeSa (नील-सवि) गैंग और मेकर्स के चेहरे पर तमाचा है। लिपलॉक, हॉट डांस, हर एपिसोड में गले लगना आंटियों द्वारा पूरी तरह से नकार दिया गया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गुम है किसी के प्यार में' को अब तक की सबसे कम टीआरपी 0.9 मिली है। सीजन 1 होने के नाते इस चीज से तकलीफ हो रही है। 3.7 रेटिंग से लेकर ये देखना।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या प्यार था कि टीआरपी ने भी अपनी जान दे दी।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी पर हंसने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने बीते सप्ताह के एपिसोड पर कमेंट करते हुए लिखा, "नहीं यार ये ठीक नहीं है। कितना अच्छा सीन मिला था, स्विट्जरलैंड, वेस्टर्न ड्रेस डांस, गले लगना और किस यानी किस करने की एक्टिंग, लेकिन टीआरपी अभी भी नीचे ही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पापा बदलो या फिर मम्मी, टीआरपी तो कब का अनाथ हो चुकी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article