टीवी मसाला

Exclusive: अविका गोर-मिलिंद चंदवानी की सगाई पर ऑनस्क्रीन पति ने दिया रिएक्शन, खुलासा कर बोले- शुरुआत से ही...

Exclusive Avika Gor Onscreen Husband Manish Raisinghani Reaction On Her Engagement: टीवी की आनंदी यानी अविका गोर ने मिलिंद चंदवानी संग सगाई रचा ली है। उनकी सगाई पर फैंस से लेकर स्टार्स तक खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर उनके ऑनस्क्रीन पति मनीष रायसिंघानी ने रिएक्शन दिया है।

Image

अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की सगाई पर मनीष रायसिंघानी ने दिया रिएक्शन

Exclusive Avika Gor Onscreen Husband Manish Raisinghani Reaction On Her Engagement: टीवी की आनंदी यानी अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। बीते दिन उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई की और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी को सगाई के लिए फैंस से लेकर स्टार्स तक खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि इसके बाद ही दोनों ने 'पति पत्नी और पंगा' में भी कदम रखने का फैसला किया है। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की सगाई पर अब एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन पति मनीष रायसिंघानी (Manish Raisinghani) ने रिएक्शन दिया है।

मनीष रायसिंघानी (Manish Raisinghani) ने अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी की सगाई को लेकर टेली टॉक/जूम संग खास बातचीत की। उन्होंने एक्ट्रेस की सगाई पर रिएक्शन देते हुए कहा, "पहला रिएक्शन था कि हां, हमें लड़का पसंद है। वो बहुत ही प्यारा बहुत ही अच्छा है और हम लोग उससे बहुत प्यार करते हैं। हम अपने परिवार में उसका स्वागत कर बेहद खुश हैं। वो भी सिंधी है तो ऐसा है कि सिंधी-सिंधी भाई-भाई।" मनीष रायसिंघानी से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्हें अविका और मिलिंद चंदवानी की सगाई के बारे में पहले से पता था।

मनीष रायसिंघानी (Manish Raisinghani) ने इस बात पर जवाब देते हुए कहा, "हां जाहिर सी बात है, शुरुआत से ही। यहां तक कि जब उन्होंने एक-दूजे को डेट करना शुरू भी नहीं किया था, तब ही हम मिल चुके थे। अविका ने मुझसे पूछा था कि मिलिंद कैसा है? मैंने उससे कहा था कि बहुत क्यूट है।" बता दें कि मनीष रायसिंघानी और अविका गोर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अविका संग अपनी दोस्ती पर मनीष ने कहा, "हम हमेशा से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और ये बॉन्ड हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article