वेब सीरीज

Lock Upp 2: शो में होगी Gaurav Khanna की धांसू एंट्री, तलाक के बीच Akanksha Chamola से होगा आमना-सामना

Gaurav Khanna In Lock Upp 2: लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला धमाल मचा रही हैं। अब दावा है कि शो में गौरव खन्ना एंट्री ले सकते हैं। इस मौके पर दोनों के बीच तलाक पर बातचीत होगी।

Image

akanksha chamola-gaurav khanna (photo credit- instagram)

Gaurav Khanna In Lock Upp 2: एकता कपूर का नया रियलिटी शो लॉकअप का सीजन 2 पहले एपिसोड से ही सुपरहिट साबित हो गया है। शो में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। शो में नजर आए तमाम स्टार्स एक-एक करके अपनी जिंदगी के राज खोल रहे हैं। सबसे पहले आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपनी जिंदगी का राज खोलते हुए बताया था कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) तलाक ले रहे हैं और दोनों एक साल से अलग हैं। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था और अब आकांक्षा का सामना गौरव खन्ना से होने वाला है। गौरव लॉकअप 2 में एंट्री ले सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

    गौरव खन्ना की होगी लॉकअप 2 में धांसू एंट्री?

    आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉकअप 2 में काफी पसंद की जा रही हैं। उनका गेम प्लान लोगों को पसंद आ रहा है। इन बीच, गौरव खन्ना अपने शो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन कर रहे हैं। बीते दिनों वह अपने शो का प्रमोशन करने लाफ्टर शेफ्स में पहुंचे थे और अब दावा है कि वह लॉकअप 2 में धमाका करने आ रहे हैं, जहां पर उनकी और आकांक्षा चमोला की मुलाकात होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकअप 2 में गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन करने आने वाले हैं। यहां पर आकांक्षा और गौरव की मुलाकात होगी और दोनों अपने तलाक पर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं और कोई ऑफिशियल बयान दे सकते हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन फैंस गौरव और आकांक्षा को आमने-सामने देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Urvashi Dholakia के बेटे की कार पर गिरा विशालकय पेड़, बाल बाल बचे Kshitij; कैसी है हालत?
    akanksha chamola-gaurav khanna

    akanksha chamola-gaurav khanna (photo credit-instagram)

      गौरव खन्ना ने दिया था बयान

      बता दें कि लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव और उनका तलाक बच्चों की वजह से हुआ है। गौरव बच्चे चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा ने पहले ही उन्हें क्लियर कर दिया था कि वह कभी बच्चे प्लान नहीं करेंगी। इस मामले पर दोनों के बीच बातचीत भी हुई और फिर आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। आकांक्षा के मुताबिक, उन्होंने खुद गौरव को तलाक का कहा। इसके बाद गौरव का बयान सामने आया। उन्होंने साफ कहा कि वह हमेशा आकांक्षा का सपोर्ट करेंगे। वह चाहते हैं कि आकांक्षा लॉकअप 2 की ट्रॉफी के साथ बाहर आए।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article