Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में सई और विराट की लव स्टोरी को खतम कर दिया जाता है। अब शो लीप के लिए पूरी तरह से तैयार भी हो गया है। हाल ही में शो के लीड कलाकार आयशा सिंह और नील भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल के मेकर्स ने दोनों से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया है, जिसमें वो 5 साल तक दोनों साथ काम नहीं कर सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) के मेकर्स ने नील भट्ट और आयशा सिंह (Ayesha Singh) से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया है। कॉन्ट्रैक्ट में अब नील भट्ट (Neil Bhatt) और आएशा सिंह 5 सालों तक किसी भी सीरियल और शो में साथ काम नहीं कर सकते हैं। मेकर्स का मानना है की वो सई और विराट की जोड़ी को दर्शकों के दिलों में बरकरार रखना चाहते हैं। हालांकि अब तक इस खबर को लेकर मेकर्स द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया है। खबर को सुनते ही फैंस के बीच मानो कोहराम मच गया है। अब लगता है फैंस को पांच साल तक का वेट करना पड़ सकता है।
सीरियल की बात करें तो अब कहानी सई और विराट के बच्चे सवी और वीनू के इर्द-गिर्द घूमेगी। साथ ही टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) सवी का किरदार निभाएंगी और शक्ति अरोड़ा उनके लव इंटरेस्ट बनेंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने नए किरदारों का दर्शकों से परिचय कराया है। अब देखना ये होगा की नई कहानी लोगों को पसंद आएगी या नहीं।
