टीवी मसाला

GHKKPM: भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी TRP में बैठा शो का भट्टा, अब कैंची चलाने के लिए तैयार है चैनल?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Under Scanner Due To Poor TRP! टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर है कि शो लगातार गिरती टीआरपी के कारण चैनल के निशाने पर आ गया है और वे कभी भी इसपर कैंची चला सकते हैं। लेकिन अब इस मामले पर सूत्रों ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' आया चैनल के निशाने पर?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Under Scanner Due To Poor TRP! टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 2020 से ही 'गुम है किसी के प्यार में' लोगों पसंदीदा शो बना हुआ है। हालांकि तीसरा सीजन शुरू होने के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। सीरियल टॉप 10 से तो बहुत पहले ही बाहर हो चुका था। वहीं अब ये लुढ़ककर 15वें नंबर पर आ चुका है। 'गुम है किसी के प्यार में' में भाविका शर्मा की वापसी के बाद भी कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दिया। शो को लेकर खबर थी कि ये लगातार चैनल के निशाने पर बना हुआ है। वहीं अब इस मामले पर 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्रों ने चुप्पी तोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के साथ-साथ सीरियल 'पॉकेट में आसमान' और 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' चैनल के निशाने पर थे। इसमें से 'पॉकेट में आसमान' पर ताला लगने वाला है। दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर भी लगातार खबरें आ रही हैं। लेकिन अब इस मामले का सच सीरियल से जुड़े सूत्रों ने बताया है। 'गुम है किसी के प्यार में' के निशाने पर बने होने की खबर पर चैनल ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। ये रिपोर्ट्स तो कब से आ रही हैं। ऐसे तो बहुत सारे सीरियल्स निशाने पर बने हुए हैं। ये रिपोर्ट्स बिल्कुल भी सही नहीं हैं।"

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर लोगों का कहना है कि सीरियल को इस सप्ताह भी केवल 1.0 टीआरपी ही मिली है। वहीं दर्शकों का कहना है कि 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी बहुत ज्यादा स्लो और बोरिंग हो गई है। सीरियल में लोगों की दिलचस्पी खत्म होती जा रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article