Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के फैंस के लिए आज 28 नवंबर 2022 का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में सई फुल फॉर्म में नजर आने वाली है। सई का ये नया अंदाज विराट और पाखी पर भारी पड़ने वाला है। सई का यह अवतार मनोरंजन से भरा होने वाला है। दरअसल पाखी, सई को नागपुर छोड़कर जाने के लिए कहती है। इसके बदले में वह सई का पूरा खर्चा भी उठाना चाहती है।
लेकिन अब आज के एपिसोड में सई नागपुर छोड़कर जाने से साफ-साफ मना कर देगी। वह सोचेगी कि हमेशा किसी और के कहने पर ही वो फैसले क्यों ले, इस बार जो उसका मन कहेगा वही करेगी।
विराट के सामने रखीं ये शर्तें
सई सुपर एक्टिव मोड में नजर आने वाली है। विराट, सई को हमेशा सच सामने लाने की धमकी देता रहता है, जिसकी आड़ में वह सई से अपनी बातें भी मनवाता है। अब सई ने फैसला कर लिया है कि वो अब और विराट की धमकियों के आगे नहीं झुकने वाली है। वह खुद से बात करते हुए कहेगी कि विराट उसकी लाइफ पर कंट्रोल नहीं कर सकता है। सई कहती है कि वह नागपुर छोड़कर नहीं जाएगी, क्योंकि उसे यहां रहना पसंद हैं।
इसके साथ ही वह विराट के सामने एक लम्बी लिस्ट रखेगी। सई का कहना है कि विराट, सवी से हफ्ते में केवल एक ही दिन मिल सकेगा। इसके साथ ही उसे कुछ नियम भी पालन करने होंगे, अगर विराट उनको फॉलो नहीं करेगा तो सई उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देगी।
इस बीच सई के इस अवतार से हर कोई चौंक जाएगी। शो में अब एक नया मोड़ आने वाला है, जहा सई किसी के आगे नहीं झुकेगी। देखने वाली बात यह होगी कि क्या दर्शकों को सीरियल में यह नया ट्विस्ट पसंद आएगा।
