टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: सई ने मारा विराट को थप्पड़, पाखी की वजह से आएगी दोनों के रिश्ते में दरार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2022, 01:59 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 27 November 2022: स्टार प्लस के पॉपुरल शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लाने वाले है। शो में जहां विराट और सई एक साथ नजर आ रहे थे। लेकिन एक बार फिर पाखी की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ जाएगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (credit pic : instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 27 November 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों को मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ये शो टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर था। ऐसे में मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए दिलचस्प मोड़ देने वाले हैं। इस ट्रैक के बाद फिर से बदल जाएगी पाखी, विराट और सई की जिंदगी।

विराट पाखी और सई की बातों को सुन लेता है और ये सब जानकर हैरान हो जाता है कि कैसे सई उसकी बेटी को उससे दूर करने के लिए राजी हो सकती है? वो चेतावनी देते हुए कहते है कि अगर सई ने उसकी बेटी से उसे दूर किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। सई इस बात से काफी गुस्सा हो जाती है कि कैसे विराट हर बात उसे डॉमिनेट करता है और अपनी हर बात मनवाता है। वो अपना गुस्सा कंस्ट्रक्शन हाउस में पड़ी चीजों पर निकालती है।

गुस्से में सई उठाएगी विराट पर हाथ

शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर सई और विराट में होगा झगड़ा और गुस्से में सई विराट पर उठाएगी हाथ। सई मानती है कि सवि की वजह से विराट अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा है और इसलिए वो अपनी बेटी के साथ कनकव्ली वापस चली जाती है। इस दौरान गुलाबराव के आदमी उसका सामान घर से बाहर फेक देते है। ये सब देख सई को समझ नहीं आएगा कि वो क्या करे। सई और सवि को वापस लाने के लिए विराट भी पहुंच जाएगा, जिसका मतलब है कि एक बार फिर दोनों के बीच चीजें बदलने वाली है। गुंड़े विराट और सई के पीछे पड़ जाएंगे। दोनों अपनी जान बचाने के लिए एक बार फिर डीआईजी सर को फोन करेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article