टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: ईशान के मन में ईशा के खिलाफ जहर भरेगी अक्का साहिब, आयुष को होगा सवि से प्यार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 24, 2023, 12:33 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: शो में ईशान और सवि के बीच में तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां ईशान ईशा का वापस आने से परेशान है। दूसरी तरफ अक्का साहिब और यशवंत राव ईशान के दिमाग में ईशा के खिलाफ जहर भरने का काम करते हैं। क्या ईशान अपनी मां को माफ कर पाएगा।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद से मेकर्स हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में ईशान और सवि की तीखी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही हैं। दोनों के बीच अक्सर तकरार देखने को मिलती है। सवि को न्याय दिलाने में ईशान उसकी मदद करता है। सवि भी फैसला लेती है कि वो ईशा मैम और ईशान सर की बीच की दूरियों को मिटा कर रहेगी।

एक तरफ अक्का साहिब और यशवंत राव इस बाते से परेशान होते हैं कि ईशा के ईशान की जिंदगी में आने से सालों पुराना सच बाहर आ सकता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा मैम भोसले इंस्टीयूट में बतौर इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर पहुंचती हैं। ईशान अपनी मां को देखकर परेशान हो जाता है। वहीं सवि अपनी ईशा मैम को देखकर खुश हो जाती है। ईशान को लगता है कि ईशा जानबूझकर उसकी जिंदगी में वापस आना चाहती है।

आयुष को होगा सवि से प्यार

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आयुष को सवि के लिए फीलिंग्स होने लगती है। वो सवि का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है। उसे लगता है कि सवि ने उसके करियर को बर्बाद होने से बचाया है। वो सवि के दिल में अपनी जगह बनाना चाहता है। ये बात ईशान को परेशान करने लगती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article