Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler 25 June, 2023 Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) अपना आखिरी सीन शूट कर रहे हैं। इसके बाद शो में जेनरेशन लीप आ जाएगा। जेनरेशन लीप के बाद शो में सई और विराट की बेटी सवि की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।
गुम है किसी के प्यार में आतंकियों ने प्लेन हाईजैक कर लिया है। हाईजैक के बाद आतंकी विराट के परिवार को खूब टॉर्चर करते हैं। विराट और सई की लाख मिन्नतों के बाद आतंकी सभी यात्रियों को छोड़ने के लिए मान जाते हैं। लेकिन विराट को बंधी बनाकर रख लेते हैं। विराट को इस हालत में देखकर सई काफी इमोशनल हो जाती है।
विराट- सई की हुई मौत
विराट सई से कहती है कि तुम मुझे छोड़कर चल जाओ और हमारे बच्चों का ख्याल रखना। सई कहती हैं वो इस हालत में छोड़कर नहीं जाएगी। वो सई को समझाता है कि तुम पागलपन मत करो। सई विराट की किसी भी बात को सुनने से इंकार कर देती हैं। अपनी आखिरी समय में सई और विराट अपने प्यार के पलों को साथ में जीते हैं। दोनों एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। शो का आखिरी सीन दर्शकों के लिए काफी इमोशनल होने वाला है।
मेकर्स हमेशा सई और विराट के किरदार को खत्म कर रहे हैं। शो में अब सवि की कहानी शुरू होगी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो की शुरुआत रेखा के साथ शुरू होती है। रेखा कहती हैं कि एक बार फिर से शुरू हो रही है नई कहानी क्योंकि ये गुम है किसी के प्यार में।
