Anupama 25th June, 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में माया अनुज और अनुपमा को दूर करने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। लेकिन उसकी हर कोशिश नाकामयाब साबित हो रही है। बरखा माया को शांत रहने के लिए कहती हैं। वो कहती हैं तुम अपने गुस्से को शांत रखो। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह और कपाड़िया परिवार के लोग अनुपमा को फेयरवल देने का प्लान बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: क्या जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी को किया गलत तरीके से टच? वीडियो देख भड़के दर्शक
बा कहती हैं कि अनुपमा को इस समय शाह परिवार में होना चाहिए। किंजल बा से कहती हैं कि हमें अनुपमा का दिन स्पेशल बनना है ना कि मुश्किल नहीं।
पाखी और अधिक का टूट गया रिश्ता
शाह परिवार अनुपमा के लिए लंच रखता है। अनुपमा के दिन को खास बनाने के लिए बा, वनराज और किंजल खास तैयारियां करते हैं। वहीं, कपाड़िया हाउस में अनुज अनुपमा के लिए स्पेशल प्लान बनाता है। वहीं, माया अपने पागलपन में सोचती हैं कि वो अनुपमा को नुकसान पहुंचाएगी। वो अनुपमा को खुश नहीं रहना देगी। लेकिन बा उसे अपने गुस्से पर कंट्रोल करने के लिए कहती है। अनुपमा के जाने से पहले अनुज उससे मिलता है। वो उसे उसकी चोट के बारे में पूछता है। दोनों एक- दूसरे को गले लगाते हैं और अपना दर्द बांटते हैं।
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक तरफ अनुज और अनुपमा करीब आ रहे है। दूसरी तरफ पाखी और अधिक के रिश्ते में दूरियां आ रही हैं। पाखी अधिक को समझाने की कोशिश करती हैं। लेकिन अधिक कहता है कि वो अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है। वो इस रिश्ते को खत्म करना चाहता है।
