टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सवि को लगेगी गोली, क्या ईशान बचा पाएगा अपने स्टूडेंट की जान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 26, 2023, 11:47 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इस बार की गणपति पूजा धमाकेदार होने वाली है। ईशान की जान पर मंडराएगा खतरा। क्या सवि समय रहते ईशान की जान बचा पाएगी। शो के लेटेस्ट ट्विस्ट को जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही हैं। शो में दोनों की तीखी नोकझोंक को देखना फैंस पसंद करते हैं। एक तरफ जहां भोसले कॉलेज में ईशा के आने से ईशान परेशान हो जाता है। ईशान को अपनी मां से नफरत है। इधर सवि ईशा मैम को देखकर खुश होती है। सवि से फैसला करती है कि वो ईशान सर और उनकी मां के बीच की नफरत की दीवार तोड़ कर रहेगी।

कॉलेज में गणपति पूजा हो रही है। इस पूजा के दौरान दर्शकों को बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया था। सवि को पता चलता है कि कुछ गुंडे ईशान पर हमला करने वाले हैं।

सवि को लगेगी गोली

ईशा मैम ईशान को फोन करके कहती हैं कि मेरी सवि को कुछ नहीं होना चाहिए। ईशान सवि को बचाने के लिए पहुंचता है। वहां, सवि ईशा मैम को बताती है कि ईशान सर की जान खतरे में है। गुंडे ईशान पर गोली चलाते है। सवि ईशान की तरफ गोली आते देख लेती है। गुंडों की ये गोली ईशान की जगह सवि को लग जाएगी। शो में अब ईशान और सवि की तीखी नोकझोंक दोस्ती में बदलती है या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा। क्या ईशान अपनी मां को माफ कर पाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article