बॉलीवुड

Jailer Worldwide Collection: रजनीकांत की जेलर ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड की 600 करोड़ की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 26, 2023, 09:59 AM IST

Jailer World Wide Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तमिल फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जेलर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी तमिल फिल्म है।

Image

Jailer Worldwide Collection (credit pic: instagram)

Jailer World Wide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर (Jailer) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म से सुपरस्टार ने धमाकेदार एंट्री की है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं। एक्टर की दमदार एक्टिंग और जबरदश्त एक्शन सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन नेलशन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में रजनीकांत ने रिटार्य पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है।

तमिल फिल्म को हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 48. 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 235.85 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 62 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार यानी 25 अगस्त को 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 301.3 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड हुई 600 करोड़ की कमाई

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने पिछले हफ्ते 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जेलर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, विनाकन, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिवा राजकुमार ने कैमियो रोल प्ले किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article