टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Latest Spoiler: घरवालों के सामने सई-विराट के रिश्ते की छीछालेदर करेगी पाखी, करेगी नीचा दिखाने की कोशिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 12:24 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Full Episode 01st March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में पाखी की बढ़ती इनसिक्योरिटी विराट और सई के लिए मुसीबत बन गई है। वो घर में आए दिन विराट और सई को लेकर बवाल करती हैं। आज के एपिसोड में पाखी सई के झुमके को लेकर बवाल मचाएगी।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Full Episode 01st March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में विराट और सई की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए पाखी की इनसिक्योरिटी बढ़ती ही जा रही हैं। पाखी को लगता है कि विराट सई और सवि के लिए उसे छोड़कर चला जाएगा। वो इसके बारे में अश्विनी को बताती है। अश्विनी पाखी से कहती हैं कि ऐसा कुछ नहीं होगा। तुम्हें इस समय अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, विराट दोनों परिवार के बीच बैलेंस बनाने का काम कर रहा है।

पाखी विराट और सई को लेकर घर में बवाल करती हैं। उसे विराट की शर्ट में सई का झुमका मिलता है, जिसके बाद वो पूरे परिवार के सामने विराट और सई को लेकर सवाल करती हैं। पाखी घरवालों के सामने सई के झुमके को फ्रेम करवाकर दीवार पर लगवा देती हैं। इधर सई अपना झुमका घर में ढूंढती है और पाखी कहती हैं कहीं तुम ये तो नहीं ढूंढ रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विराट पाखी की इनसिक्योरिटी को कैसे कम करता है।

झुमके को लेकर पाखी ने घर में मचाया बवाल

विराट अजय कांबले को लेकर भी काफी परेशान है। उसे डर है कि कहीं गुंडे सई और सवि से बदला न लें। वो अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहता है। सई पाखी और विराट की जिंदगी में उनका 8 साल पुराना दोस्त सनी वापस आएगा। सनी घर में आते ही विराट से पूछता हैं कि इन 8 सालों में कितना कुछ बदल गया है। मुझे सबकुछ जानना है। सनी विराट पाखी और सई को रियलिटी चेक देने के लिए आया है। क्या सनी के आने से तीनों की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव। क्या तीनों अपने रिश्ते को फिर से संभाल पाएंगे। फैंस सनी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article