टीवी मसाला

GHKKPM: सई- विराट और सत्या इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड की शूटिंग, लीप के बाद बदल जाएगी कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 06:50 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। शो के लीड स्टार्स ने इस शो को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं विराट, सत्या और सई कब करेंगे आखिरी एपिसोड शूट।

Image

harshad arora, ayesha and neil bhatt (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। कुछ ही दिनों पहले शो की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया था।

मेकर्स शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए 20 साल का लीप लाने वाले है। लीप के बाद शो में सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। शो के लीड एक्टर्स ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शो के फैंस इस नए ट्रैक से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

इस दिन होगी सई विराट और सत्या की आखिरी एपिसोड की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो सत्या, सई और विराट इस शो के आखिरी एपिसोड को 15 जून को शूट करेंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई पूरी कोशिश करेगी सत्या को उसका हक दिला सके। सत्या नागेश्वर चौव्हाण का नाजायज बेटा है। वो पूरी कोशिश करेगी कि सत्या को उसका हक मिले। भवानी अपने पति की गलतियों को एक्सेप्ट करते हुए अंबा और सत्या को अपना लेगी। भवानी अपनी हर गलती के लिए अंबा से माफी मांगेगी। वहीं, सत्या कोशिश करेगा कि सई और विराट को दोबारा मिलवा दें।

शो की स्टोरीलाइन की बात करें तो सई अपनी शादी और जिम्मेदारियों के बीच फंसी हुई नजर आ रही हैं। वो बखूबी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर रही है। सत्या को भी सई से प्यार हो गया है। एक तरफ जहां सत्या चाहता है कि सई उसके प्यार को अपना ले। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। सई सिर्फ विराट से प्यार करती हैं। वो अभी तक अपने पहले प्यार को भूला नहीं पाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article